HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

नई रेलों से बनेंगे नए पर्यटन-धार्मिक सर्किट

उदयपुर. मेवाड़ से अगले माह चलने वाली नई रेलों से नया धार्मिक और पर्यटन सर्किट बनेगा। उदयपुर से शुरू होने वाली ग्वालियर और इंदौर एक्सप्रेस से आगरा, ग्वालियर और इंदौर जैसे प्रमुख शहर जुड़ जाएंगे।

यह दोनों ट्रेन अजमेर, जयपुर, रतलाम और उज्जैन व आसपास क्षेत्रों में स्थित धार्मिक स्थलों तक जाने के लिए भी मददगार होगी। मेवाड में करीब सवा सौ साल के रेल इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। मेवाड़ के लोग ग्वालियर एक्सप्रेस से अजमेर, जयपुर, आगरा और ग्वालियर की यात्रा की जा सकती है। उदयपुर से इन सभी स्थानों की यात्रा 48 घंटों में की जा सकती है। ग्वालियर और इंदौर के लोग भी इन ट्रेनों के माध्यम से राजस्थान की यात्रा कर सकेंगे।

उदयपुर में आने वाले सैलानी और स्थानीय लोग ग्वालियर एक्सप्रेस से अजमेर, जयपुर, आगरा और ग्वालियर की यात्रा की जा सकते हैं। ग्वालियर के पास झांसी, ओरछा, खजुराहो जाने में यह रेल मददगार होगी। इंदौर एक्सप्रेस से रतलाम, उज्जैन, इंदौर और भोपाल की यात्रा की जा सक ती है। मांडव, पचमंढी भी आसानी से जाया जा सकेगा।

उज्जैन स्थित महाकालेश्वर, हरसिद्धि, मंगलनाथ, कालभैरव, गोपाल मंदिर तथा भर्तृहरि गुफा के दर्शन के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए यह ट्रेन उपयोगी साबित होगी। सिंहस्थ मेले में श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए भी लोगों को मदद मिलेगी। देश के 12 ज्योर्तिलिंग में एक भगवान् ओंकारेश्वर के दर्शन व नर्मदा स्नान का लाभ लेने के इच्छुक लोग इस ट्रेन से इंदौर जाकर वहां से बस, टैक्सी आदि साधनों से पहुंचकर तीर्थयात्रा का लाभ ले सकेंगे।

चमड़े के उत्पाद का होगा आयात
आगरा का मुख्य उत्पाद चमड़े का है। इसका सामान ट्रेन से मंगवाया जा सकता है। ऐलोपैथी दवाओं की देश की सबसे बड़ी मंडी आगरा में है। इसका लाभ उदयपुर के होल सेलर्स केमिस्टों को मिलेगा।

इंदौर-भोपाल से बढ़ेगा कारोबार : बापूबाजार, सिंधीबाजार के रेडिमेड कपड़ा, होजरी, इलेक्ट्रिकल सामान, हार्डवेयर्स, कलर डाई व केमीकल्स के अधिकांश व्यापारी माल इंदौर से खरीदकर लाते हैं।

इनका कहना है
आगरा और ग्वालियर आने वाले विदेशी पर्यटकों को सीधे राजस्थान आने का बेहतर साधन मिल जाएगा। दक्षिणी भारत का भी उदयपुर से जुड़ाव हो जाएगा।
-मनीष गिलुंडिया, पूर्व अध्यक्ष होटल एसोसिएशन

इससे यहां आने वाले विदेशी और देशी सैलानियों की संख्या में इजाफा होगा। आने वाले समय में उदयपुर में पर्यटन व्यवसाय काफी फायदा होने वाला है।
- विकास पंड्या, पर्यटन अधिकारी

लंबे समय से मांग की जा रही थी जो अब पूरी हुई है। इन ट्रेनों के चलने से अन्य शहरों में जाने के लिए नए कनेक्शन मिलेंगे।
किरणचंद्र लसोड़, महामंत्री चैम्बर ऑफ कामर्स





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: