HomeSportsCricket Cricket

‘धोनी थक गए हो तो बाहर बैठो’

कराची. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ‘थकान’ की शिकायत पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दो टूक जवाब देते हुए कहा है कि जिन खिलाड़ियों पर थकान हावी है, वे आराम करें। बोर्ड किसी भी खिलाड़ी को जबरन खेलने के लिए नहीं कहेगा। बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीतने के बाद शनिवार को धोनी ने लगातार हो रहे मैचों की दुहाई देते हुए खिलाड़ियों के थकने की बात कही थी।

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने धोनी के थकान संबंधी बयान के बाद रविवार को कहा कि जिस खिलाड़ी को आराम की जरूरत है, वह बोर्ड को सूचित कर सकता है। बोर्ड उसकी जगह किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल करेगा। आईपीएल में नहीं की शिकायत : शुक्ला ने यह भी कहा कि हाल ही में संपन्न इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी लगातार मैच थे, लेकिन तब किसी खिलाड़ी ने ‘बर्न आउट’ की शिकायत नहीं की।

व्यस्त कार्यक्रम की जानकारी थी : उन्होंने एशिया कप के कार्यक्रम का बचाव करते हुए कहा कि इस टूर्नामेंट के कार्यक्रम की जानकारी खिलाड़ियों को थी। उन्होंने कहा कि सचिन तेंडुलकर ने टूर्नामेंट से पहले ही बोर्ड को सूचित कर दिया था कि वे इसमें शिरकत नहीं कर पाएंगे। शुक्ला ने कहा कि दूसरे खिलाड़ी भी ऐसा कर सकते थे।

एसीसी ने भी खारिज की शिकायत : उधर, एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने भी धोनी की शिकायत को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि टूर्नामेंट का कार्यक्रम छह सप्ताह पहले तय किया गया था। इसे टूर्नामेंट में शिरकत करने वाली सभी टीमों के बोर्ड ने मंजूरी दी थी, इसलिए इस तरह की शिकायत निराधार है।

पिछले 84 में से 36 घंटे खेलते रहे हैं हम : धोनी
भारतीय कप्तान धोनी ने एशिया कप के कार्यक्रम की निंदा करते हुए कहा था कि भारतीय टीम पिछले 84 घंटों में से 36 घंटे खेलती रही है। इससे खिलाड़ी बहुत ज्यादा थके हुए हैं। शनिवार को धोनी ने यह भी कहा था कि खिलाड़ियों ने कुछ कैच छोड़े हैं और मिस फील्ंिडग भी की है, जिसकी वजह सिर्फ थकान है।

2008 में खेले छह टेस्ट और 16 वनडे मैच:
भारतीय क्रिकेट टीम 2008 में छह टेस्ट और 16 वनडे खेल चुकी है। भारतीय क्रिकेटरों ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन टेस्ट और 10 वनडे खेले। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर तीन टेस्ट खेलने आई। अप्रैल-मई में आईपीएल के लंबे कार्यक्रम में लगभग सभी भारतीय क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया। इसके बाद भारतीय टीम ने बांग्लादेश में हुए त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा लिया, जहां उसने तीन मैच खेले। पाकिस्तान में चल रहे एशिया कम में भारतीय टीम तीन मैच खेल चुकी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
SATISH
Monday, 30th Jun 2008, 11:47
खिलाड़ी बहुत ज्यादा थके हुए हैं। खिलाड़ियों पर थकान हावी है, वे आराम करें।
manoj kumar sharma
Monday, 30th Jun 2008, 14:17
They should suicide in front of media. this is really a ridiculous program their managers have made. Dhoni is very true and he should oppose this what he did. and the worst is that they are denying. if dhoni will leave, sehawag is on rest, tendulkar is already on leave, kumable is not for one day, dravid is already tired, then i think only managers should come forword to play. Manoj Kumar Sharma