News
International International लंदन.
यदि आप किसी लड़की को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो हल्की दाढ़ी रख लीजिए। हाल ही में हुए एक शोध में निकलकर आया है कि महिलाओं को हल्की दाढ़ी वाले पुरुष अधिक भाते हैं। वे प्रेम, सेक्स और शादी के लिए ऐसे ही पुरुषों को अधिक पसंद करती हैं।
इस विषय को लेकर ब्रिटेन में अनुसंधानकर्ताओं ने एक शोध किया और पाया कि महिलाएं क्लीन शेव या पूरी दाढ़ी रखने वाले पुरुषों की तुलना में उन पुरुषों की तरफ अधिक आकर्षित होती हैं, जो हल्की दाढ़ी रखते हैं।
महिलाएं हल्की दाढ़ी रखने वाले पुरुषों के साथ प्रेम, सेक्स और शादी करना अधिक पसंद करती हैं। ब्रिटिश अखबार द संडे टेलीग्राफ में अग्रणी अनुसंधानकर्ता और नार्थम्ब्रिया यूनिवर्सिटी के डॉक्टर निक नीव के हवाले से कहा गया है कि पुरुषों का हल्का दाढ़ीयुक्त चेहरा सेक्स का एक शक्तिशाली संकेतक है और यह स्पष्ट तौर पर परिपक्तवता की जैविक पहचान है।
अपने अध्ययन में अनुसंधानकर्ताओं ने कंप्यूटर का इस्तेमाल कर 15 पुरुषों की तस्वीरों को विभिन्न आयामांे से देखा। इन तस्वीरों में क्लीन शेव, हल्की , भारी-भरकम और पूरी दाढ़ी रखने वाले पुरुषों की तस्वीरें थीं।
अध्ययन से पता चलता है कि महिलाओं ने प्यार, सेक्स और विवाह के लिए उन पुरुषों को सबसे अधिक पसंद किया, जिनके चेहरे पर हल्की दाढ़ी थी। अध्ययन के परिणाम पर्सनैलिटी एंड इंडिविजुअल डिफरेंसिस पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं।