Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

विपदाग्रस्त विधवा को सरकार से नहीं मिली मदद

ग्वालियर. सराफा बाजार निवासी रानी खंडेलवाल ने राज्यपाल को पत्र लिखकर अपने तीन बच्चों के साथ इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। रानी का आरोप है कि उसके पति की हत्या के बाद सरकार ने उसकी कोई आर्थिक सहायता नहीं की, उल्टा पति द्वारा व्यवसाय के संबंध में लिए गए बैंक कर्ज की वसूली के लिए उसके घर की कुर्की जरूर की जा रही है।

रानी का आरोप है कि उसके पति स्वर्गीय मुकेश खंडेलवाल की हत्या चार सितंबर 2005 को झण्डापुरा थाना तिघरा रोड स्थित उनके डेयरी फार्म पर की गई थी। इस डेयरी फार्म को खोलने के लिए उनके पति ने यूको बैंक से कर्ज लिया था, लेकिन वे डेयरी का संचालन सिर्फ छह माह ही कर सके, उसके बाद उसकी हत्या डकैत पूरन काछी द्वारा कर दी गई।

दस्यु पीड़ित परिवार होने के कारण रानी के तमाम प्रयासों के बाद भी उनके परिवार को किसी भी तरह की कोई सहायता नहीं दी गई। इसके लिए रानी ने मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र भेजकर उनसे आर्थिक सहायता की मांग भी की, लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हो सकी। इस बीच कर्ज वसूली के लिए बैंक के नोटिस आने लगे।

इस पर रानी ने बैंक के अधिकारियों से मिलकर आग्रह किया कि वे लोन लेकर खोले गए डेयरी फार्म की संपत्ति बेचकर अपनी रकम ले लें, लेकिन बैंक अधिकारियों का कहना था कि कर्ज वसूली के लिए उसके मकान की कुर्की होगी। बैंक ऋण माफी के तमाम प्रयास भी विफल होने के बाद रानी ने सपरिवार इच्छा मृत्यु का मन बनाया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: