News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. कोतवाली थानाक्षेत्र के गुब्बारा फाटक क्षेत्र के एक घर में रविवार की सुबह मां-बेटे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की सिर पर प्रहारकर हत्या की गई है जबकि बेटे की मौत तेजाब पीने से हुई।
पुलिस को मां के पास ही उसकी बेटी घायल अवस्था में मिली है। पुलिस को घर की छत से मृतक बेटे की खून से सनी शर्ट मिली है। इससे पुलिस ने अनुमान लगाया है कि बेटे ने मां की हत्या करने के बाद खुद तेजाब पी लिया।
कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि गुब्बारा फाटक पर रहने वाले गणेश पाल के घर में तीन लाशें पड़ी हुई हैं। सूचना मिलते ही सीएसपी ग्वालियर राजेश मिश्रा, टीआई आत्माराम शर्मा मौके पर पहुंच गए।
यहां पर गणेश (22) पुत्र नारायण पाल तथा उसकी मां काशीबाई (50) की लाशें मिलीं जबकि काशी की बेटी उमा (16) गंभीर रूप से घायल थी। पुलिस ने घायल उमा को अस्पताल भेजकर मां-बेटे की मौत की वजह तलाशना शुरू कर दी। घटना की सूक्ष्म जांच के लिए पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव को भी मौके पर बुला लिया।
पुलिस को मां काशीबाई की लाश के पास ही खून से सना वह डम्बल मिल गया जिससे उसका बेटा गणेश कसरत किया करता था। दूसरे कमरे में गणेश की लाश पड़ी थी। इसके मुंह से झाग निकला था। मुंह से निकला झाग चादर पर गिरा तो उसमें छेद हो गए।
इससे पुलिस ने कयास लगाया है कि मृतक गणेश की मौत तेजाब पीने से हुई है। पुलिस इनके घर की छत पर पहुंची तो एक कोने में गणेश की खून से सनी हुई शर्ट पड़ी हुई थी। घर के आंगन में पुलिस को एक और गिलास मिला है जिसमें वैसा ही पदार्थ था, जैसा गणेश के पलंग के नीचे मिले गिलास में था।
घटना स्थल के सीन को देखकर पुलिस ने अनुमान लगाया है कि बेटे ने पहले अपनी मां की हत्या की है और उसके बाद खुद भी जहर पी लिया। हालांकि हत्या की पूरी कहानी सुनने के लिए पुलिस उमा के होश में आने के बाद उससे पूछताछ का इंतजार कर रही है।
रात में कोई और भी आया था : गणेश के घर में रात को कोई और भी आया था, इसका सुराग पुलिस को मिला है। पुलिस को मौके से बीड़ी के कुछ ठूंठ मिले हैं।