HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

हर कोने पर निगरानी, डेढ़ हजार जवान तैनात

ग्वालियर. patil राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की यात्रा के मद्देनजर पुलिस हाई अलर्ट है। शहर के उस क्षेत्र, जहां-जहां से राष्ट्रपति का काफिला निकलेगा वहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। सुरक्षा के लिए लगभग डेढ़ हजार जवान, नौ आईपीएस, सात एडीशनल एसपी तथा बीस डीएसपी तैनात किए गए हैं।

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल सोमवार की सुबह आ रही हैं। उन्हें एमआईटीएस में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेना हैं। इसके बाद वे जयविलास पैलेस जाएंगीं। यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जिस-जिस रूट से गुजरेंगीं, उसके चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है।

सुरक्षा के लिए वीवीआईपी रूट की सड़क पर आठ सौ जवान तैनात किए गए हैं। यह महाराजपुरा से जयविलास पैलेस तक तैनात रहेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल एमआईटीएस में चार सौ तथा महाराजपुरा क्षेत्र में दो सौ जवान तैनात किए गए हैं। जयविलास पैलेस के आसपास भी लगभग पचास जवानों की तैनाती रहेगी।

सुरक्षा में लापरवाही पर फटकार एक को सस्पेंड करने के निर्देश : राष्ट्रपति की सुरक्षा कहां, कैसी रहेगी ? यह देखने के लिए आईजी डीएस सेंगर, डीआईजी आदर्श कटियार, एसपी वीके सूर्यवंशी कार्यक्रम स्थल और उन रुट्स पर घूमते रहे, जहां से राष्ट्रपति को गुजरना है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आईजी डीएस सेंगर को कार्यक्रमस्थल एमआईटीएस पर कुछ जवान सुरक्षा व्यवस्थाओं में ढिलाई बरतते हुए दिखाई दिए। श्री सेंगर ने इन जवानों को फटकार लगाते हुए एक जवान को सस्पेंड करने के मौखिक आदेश दिए।

सुबह-शाम हुआ पूर्वाभ्यास : राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में कहीं खामी तो नहीं रह गई, यह देखने के लिए रविवार को सुबह ग्यारह और शाम चार बजे पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास के दौरान राष्ट्रपति का छद्म काफिला एयरबेस से एमआईटीएस होता हुआ जयविलास पैलेस तथा यहां से वापस एयरबेस पहुंचा।

सड़क से वाहन हटाए जाएंगे : राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान उनका काफिला जिस रूट से गुजरेगा, वहां सड़क के पार्किग स्थलों से भी वाहन हटवा लिए जाएंगे। आईजी ने निर्देश दिए हैं कि स्टेशन बजरिया और इंदरगंज क्षेत्र में दुकानों और पार्किग स्थलों पर वाहन उस दौरान न रहें जब राष्ट्रपति उस क्षेत्र में मौजूद हों। एमआईटीएस में राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में होने वाले कार्यक्रम के दौरान पार्किग व्यवस्था सनसिटी रोड पर की गई है। ऐसा डीएसपी ट्रैफिक राकेश सिन्हा ने बताया।

साढ़े दस बजे के बाद रेसकोर्स रोड पासधारियों को ही प्रवेश : सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे के बाद रेसकोर्स रोड पर उन पासधारकों को ही प्रवेश दिया जाएगा जो एमआईटीएस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के जा रहे होंगे।

साढ़े नौ बजे से पहले गंतव्य तक पहुंचे : प्रशासन ने नागरिकों से कहा है कि वे सुबह साढ़े नौ बजे से पहले अपने कार्यस्थलों पर पहुंच जाएं। इसके बाद कई स्थानों पर यातायात प्रतिबंधित किया जाएगा जिसके कारण आम लोग जाम में फंस सकते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: