HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

इतिहास का भू ‘गोल’

सीकर. सुखदेव, भगतसिंह की शहादत के किस्से सुनाकर यदि आप अपने नौनिहाल में देश भक्ति की अलख जगाना चाहते हैं तो सावधान हो जाएं! माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की किताबें आपको गलत साबित कर देंगी।

बोर्ड ने 11वीं की राजनीतिक विज्ञान की किताब में सुखदेव की शहादत को सिरे से खारिज कर दिया है। कक्षा पांच से 12वीं तक की किताबों से भी फिरंगी सेना के दांत खट्टे करने वाले आजादी के दीवानों को भुला दिया है। यह तो बानगी भर है।

बोर्ड की किताबों में गलतियों की इतनी भरभार है प्रदेश के लाखों स्टूडेंट्स का भविष्य चौपट होना तय है। बोर्ड के लिए किताब लिखने वालों को शायद यह भी नहीं पता कि प्रदेश में सात संभाग है। तभी तो इतने सालों के बाद भी किताबों में छह संभाग ही गिनाए जा रहे हैं। हर साल शिकायतों की लंबी फेहरिस्त के बाद भी किताबों में ऐसी घनघोर गलतियां कई सवाल खड़े करती है।

खेलों के बदल दिए नियम
छठीं से आठवीं तक की स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा की पुस्तकों में भी गलतियों की भरमार है। छठी से आठवीं तक की ये पुस्तकें राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुंसधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (एसआईईआरटी) तैयार करता है।

इन पुस्तकों में खेलों के नियम पुराने ही रटाए जा रहे हैं। पाठ्यपुस्तकों में दर्शाए गए खेल के नियम बॉस्केट बॉल फैडरेशन (बीएफआई), हैंडबॉल फैडरेशन ऑफ इण्डिया (एचएफआई), वालीबॉल फैडरेशन ऑफ इंडिया आदि से मेल नहीं खाते। नई पुस्तकों में 2007 का पुन: मुद्रित संस्करण लिखा हुआ है।

अनाड़ी खेलेंगे खेल
कक्षा आठ में पेज 87 पर बॉस्केट बॉल बोर्ड की चौड़ाई 1.20 मीटर बताई गई है। जबकि 1.05 मी. होनी चाहिए। इसी पेज पर बॉस्केट बॉल निर्धारित अवधि की दो पारियों में नियम चार क्वार्टर में 8 88 बॉस्केट बॉल दस सैकंड है। जबकि यह नियम यह आठ सैकंड हो चुका है।

पेज 100 पर बाधा दौड़ में प्रथम बाधा दूरी 11 से 12 मीटर, जबकि हर खेल में दूरी निर्धारित 7 64 वॉल्टिंग हॉर्स वॉल्टिंग टेबल हो गई है। इसी तरह कक्षा छह के पेज 83 पर हैंडबॉल मैदान चित्र में सब्स्टीट्यूट लाइनें नहीं। जबकि साइड लाइन के पैरेलल होती है।

भूले सुखदेव को
क्लास 11वीं के राजनीति विज्ञान सैकंड बुक के पेज 152 को आधार मानें तो आजादी की जंग में क्रांतिकारी सुखदेव का कोई रोल नहीं था।

कितने संभाग?
नौवीं की सामाजिक विज्ञान की किताब के पेज 36 तथा छठी के पेज 94 पर प्रदेश में छह संभाग बताए जा रहे हैं। जबकि 4 जून 2005 को भरतपुर को प्रदेश का सातवां संभाग बनाया जा चुका है।

क्षेत्रफल भी गलत
कक्षा 12वीं की इतिहास की किताब में राजस्थान का क्षेत्रफल 342274 वर्ग किलोमीटर बताया गया है। जबकि आठवीं की सामाजिक विज्ञान में क्षेत्रफल 3422309 वर्ग किलोमीटर।

क्रांतिकारी नहीं अतिवादी!
12वीं की राजनीतिक विज्ञान द्वितीय में लाल, बाल, पाल जैसे नेताओं को स्टूडेंट्स गरम दल के नेता रूप में पढ़ते आए हैं। नई पुस्तक में इन्हें अतिवादी बताया गया है जो आंतकवाद के समीप है।

शहीद कब?
कक्षा 11 की राजनीतिक विज्ञान सैकंड पेज 16 पर लाला राजपत राय को 1927 में शहीद होना बताया गया है। जबकि 1927 में ब्रिटिश सरकार ने साइमन कमिशन का गठन किया था। साइमन फरवरी १९२८ में भारत (मुंबई) आए थे और जमकर विरोध हुआ था इस दौरान हुए लाठी चार्ज में लालाजी शहीद हुए थे।

बम कब फेंका?
12वीं की राजनीतिक विज्ञान सैकंड में दिल्ली लार्ड हार्डिंग्स पर बम फेंकने के बारे में भ्रम पैदा किया गया है। किताब के दो पेजों पर अलग-अलग तारीख दर्ज है। पेज 97 पर दिसंबर 1912 तथा पेज 98 पर दिसंबर 1917 लिखा हुआ है।

पं. दीनदयाल शुक्र के समकक्ष
कक्षा दस की सामाजिक विज्ञान द्वितीय में एक धर्म और संप्रदाय की विचार धारा से प्रभावित पं. दीनदयाल उपाध्याय को महान अर्थशास्त्री शुक्र व चाणक्य के समकक्ष माना गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: