HomeNewsInternational International

पाकिस्तान में मिसाइल हमला, 9 की मौत

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के हिंसाग्रस्त कबायली इलाके खैबर एजेंसी में एक धार्मिक समूह के मुख्यालय पर एक जबरजस्त मिसाइल हमले हुआ जिसमें नौ लोगों के मारे जाने की खबर है।

खैबर एजेंसी के बाड़ा में चालक रहित ड्रोन विमान से तीन मिसाइलें दागी गई। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान सुरक्षा एजेंसियों ने पिछले शनिवार से ही खैबर एजेंसी में छिपे आतंकियों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है।

प्रत्यक्षदर्शियों का जहां तक अनुमान है धार्मिक समूह के प्रमुख हाजी नामदार को इस मिसाइल का निशाना बनाया गया था, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। धमाका इतना जोरदार था कि इसमें नौ लोग तो तुरंत ही मौके पर मौत हो गई। यह हमला सुबह हुआ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: