HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

प्रॉपर्टी में इंवेस्टमेंट की दी जानकारी

चंडीगढ़. देश के विभिन्न शहरों में कहां प्रॉपर्टी में इंवेस्ट करें, फ्लैट, प्लॉट और विल्ला के कहां क्या रेट हैं, कमर्शियल प्रॉपर्टी, मॉल्स, आईटी पार्क, ऑफिस कॉम्पलेक्स, पेंटहाउसेज, फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस में इंवेस्टमेंट की ऑप्शंस। प्रॉपर्टी में इंवेस्टमेंट के इच्छुक लोगों को कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब मिले प्रॉपर्टी एक्सपो-2008 में। होटल शिवालिक व्यू, सेक्टर-17 में चल रहा तीन दिवसीय प्रॉपर्टी एक्सपो रविवार को संपन्न हो गया।

इसमें करीब 5,000 से ज्यादा लोगों ने विभिन्न शहरों में रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रॉपर्टी में इंवेस्टमेंट की ऑप्शंस के बारे में जानकारी ली। इसका आयोजन एबीईसी लिमिटेड, दिल्ली की तरफ से किया गया।

आयोजक अभिषेक शुक्ला के मुताबिक प्रॉपर्टी एक्सपो में नेशनल और लोकल लेवल के 25 प्रमुख बिल्डर्स ने हिस्सा लिया। इनमें अंसल एपीआई-हाउसिंग, ओमेक्स, जीपी ग्रींस, ऐकमे, पर्ल और वाटिका ग्रुप प्रमुख हैं।

अभिषेक शुक्ला के मुताबिक बैंक, ज्वैलरी, शेयर और म्युचुअल फंड में ज्यादा मुनाफा न होने से लोगों का प्रॉपर्टी में इंवेस्टमेंट की तरफ झुकाव बढ़ा है। लोगों को इसमें अच्छा मुनाफा मिलने के साथ उनकी एसेट्स भी बन जाती है।

चंडीगढ़ के करीब जीरकपुर, खरड़ के अलावा लुधियाना, मुंबई, दिल्ली, फरीदाबाद, करनाल, कुरुक्षेत्र, अमृतसर आदि शहरों में प्रॉपर्टी में इंवेस्टमेंट की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: