HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

आखिरकार दर्ज हुआ आईएएस अनुराग पर पर्चा

चंडीगढ़. wife पत्नी श्वेता को घर में बंद कर मारपीट करने के आरोप में आईएएस अनुराग के खिलाफ चार दिन बाद थाना-17 में आईपीसी की धारा 323/340 (मारपीट) के तहत केस दर्ज कर लिया गया। हालांकि अनुराग के पास अंतरिम जमानत होने के कारण अभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है।

श्वेता और अनुराग का कोर्ट में डिवोर्स का मामला पेंडिंग है। दोनों काफी दिन से अलग-अलग रह रहे हैं। 25 जून को श्वेता बेटे के साथ अनुराग के सेक्टर-16 स्थित घर गई थी। श्वेता का आरोप है कि उस दिन वहां अनुराग ने उसे कमरे में बंद करके पीटा था।

पुलिस ने श्वेता के बयान दर्ज किए थे और उनका मेडिकल करवाया था। मामले की रिपोर्ट वुमन एंड चाइल्ड सपोर्ट यूनिट को भेजी थी। पुलिस ने श्वेता की लिखित शिकायत पर यूटी एडमिनिस्ट्रेशन के सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल अनुपम गुप्ता से लीगल ओपिनियन ली और इसके आधार पर अनुराग वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

अनुराग ने भी दी शिकायत
आईएएस अनुराग वर्मा ने भी दो दिन पहले पुलिस में श्वेता के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने आशंका जताई है कि श्वेता उन्हें झूठे आरोप में फंसा सकती है। अनुराग का कहना है कि बुधवार की घटना श्वेता की सोची-समझी चाल थी। उसने यह ड्रामा उन्हें बदनाम करने के लिए रचा। वह लगातार श्वेता को बतौर डैमेजेज 10 हजार रुपए अदा कर रहे हैं। पुलिस ने अनुराग की शिकायत को पेंडिंग रखा हुआ है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: