HomeBusinessPersonal Finance Personal Finance

होम व ऑटो लोन की किस्तें बढ़ीं

मुंबई/दिल्ली.देश के सबसे बड़े कर्ज प्रदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से वाहन खरीदने व घर बनवाने के लिए कर्ज लेना अब उपभोक्ताओं को महंगा पड़ेगा। बैंक ने मूल ब्याज दर (पीएलआर) पर आधारित अपने सभी कर्जो में क्.५क् फीसदी का इजाफा करने का फैसला किया है।

बैंक के सीएमडी ओ पी भट्ट ने गाजियाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान इस बात की घोषणा की। भट्ट ने कहा कि ब्याज दरें बढ़ाने के बावजूद वे अपना ब्याज का मार्जिन ३ फीसदी पर बरकरार रखने में सक्षम हैं। एसबीआई पीएलआर में क्.५क् फीसदी की बढ़ोतरी पहले ही कर चुका है। इसकी डिपॉजिट दरें भी ३क् जून से क्.७५ फीसदी बढ़ जाएंगी।

440 अरब रुपए का रिजर्व: भट्ट ने संकेत दिए हैं कि ब्याज दर वृद्धि से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए बैंक ने ४४क् अरब रुपए की अतिरिक्त व्यवस्था कर रखी है।

देना बैंक ने बढ़ाई दरें:

देना बैंक ने अपने पीएलआर में क्.५क् फीसदी वृद्धि की घोषणा की है। वृद्धि मंगलवार से लागू होगी। बैंक की डिपॉजिट दरें भी क्.२५ से क्.७५ फीसदी तक बढ़ा दी गई हैं।

सीएमडी की नियुक्ति में देरी से कार्य बाधित:

विजया व आंध्र बैंकों के अलावा देश के कई बैंकों में चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) का पद या तो रिक्त पड़ा है या फिर रिक्त होने वाला है। ऐसे में उन्हें ब्याज दर संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

महाजन होंगे कैनरा बैंक के सीईओ:

इलाहाबाद बैंक के सीएमडी ए.सी. महाजन कैनरा बैंक के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) बनने जा रहे हैं। कैनरा बैंक के सीएमडी एमबीएन राव सेवानिवृत्त हो रहे हैं। यूबीआई व सेंट्रल बैंक के सीईओ भी इसी वर्ष सेवानिवृत्ति हो जाएंगे।

इलाहाबाद बैंक

बैंक की पीएलआर व डिपाजिट दरों में मंगलवार से 0.50 फीसदी की वृद्धि लागू कर दी जाएगी। बैंक का संशोधित पीएलआर 13.50 फीसदी होगा, जिससे चलते उसके आटो व होम लोन आदि कर्ज महंगे हो जाएंगे।

डिपॉजिट दर में वृद्धि

अवधि संशोधित दर

एक से तीन वर्ष 9.5

एक से तीन वर्ष (सीनियर सिटीजन) 10

विजया बैंक की संशोधित दरें

डिपॉजिट

अवधि वृद्धि

180 से 364 दिन 0.50

1-2 वर्ष 0.20

पीएलआर

पुरानी दर परिवर्तित दर

13.00 13.25





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: