Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
शाहरुख खान ने पिछले वर्ष हॉलीवुड के स्तर की एक एनिमेटेड फिल्म बनाने की घोषणा की थी और इस फिल्म के निर्देशन के लिए अनुभव सिन्हा को साइन किया था। शाहरुख ने फिल्म के लिए विषय का चयन कर लिया है और वह रावण की जीवनी पर भव्य एनिमेटड फिल्म बनाने जा रहे हैं।
शाहरुख का अपना स्पेशल इफेक्ट्स स्टुडियो है जहां एनिमेशन की तमाम आधुनिक तकनीकें उपलब्ध हैं। शाहरुख का मानना है कि बच्चों के मनोरंजन के लिए अपने यहां फिल्में बनती ही नहीं हैं। इसलिए वह बच्चों के लिए एनिमेशन फिल्में बनाना चाहते हैं। उसी कड़ी की ‘रावण’ पहली फिल्म है जो लंकापति की जीवनी पर आधारित है।
फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और किरदारों के स्कैच पर काम चल रहा है। शाहरुख की फिल्म निर्माण कंपनी रेड चिली के बॉबी चावला ने बताया कि शाहरुख और अनुभव एक एनिमेशन फिल्म बना रहे हैं और फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है।