bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

विधायक बेटे से मां को जान का खतरा

चंडीगढ़.‘मेरी और मेरी बेटी के हिस्से की प्रॉपर्टी हड़पने के लिए नाभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक मेरे बेटे ने मुझे कई बार थप्पड़ जड़े। वह पिस्तौल तानकर धमकियां देता है कि मैं अपनी और बेटी का प्रॉपर्टी वाला हिस्स उसके नाम कर दूं नहीं तो वह मुझे जान से मार देगा।’

ये आरोप हैं पूर्व मंत्री गुरदर्शन सिंह की विधवा और नाभा से विधायक रणदीप सिंह की मां सतिंदर कौर के। सतिंदर कौर सालों से दिल में पारिवारिक विवाद को दबाए बैठी थीं लेकिन कल जब गनमैन और पुलिस के जोर से सतिंदर कौर की जमीन के ठेकेदार को विधायक रणदीप ने जमीन से खदेड़ दिया तो वह आज रो पड़ीं और सारी लड़ाई सार्वजनिक कर दी।

पूर्व सरकार ने दबाया मामलावह 2006 में भी ऐसा कर चुकी हैं लेकिन तब उन्होंने चंडीगढ़ के तत्कालीन एसएसपी को शिकायत देकर विधायक पर पिटाई करने का आरोप लगाया था, लेकिन पंजाब में कांग्रेस की सरकार होने के कारण मामला दबा दिया गया। सतिंदर कौर के साथ उनकी बेटी जसबीर कौर भी थीं। दोनों का आरोप है कि रणदीप यह कहते हुए उन्हें प्रॉपर्टी में हिस्सा नहीं देना चाहता कि महिलाओं का कोई हिस्सा नहीं होता। रणदीप का छोटा भाई गुरदीप सिंह भी उसके साथ है जबकि तीसरा भाई जसदीप सिंह तटस्थ है।

पांच हिस्सों में बंटी प्रॉपर्टी

बेटी ने बताया कि उनके पिता की बठिंडा, नाभा और पटियाला की प्रॉपर्टी को उनकी मौत के बाद पांच हिस्सों में बांटा गया था जिसमें गुरदर्शन सिंह की पत्नी सतिंदर कौर, तीनों भाई रणदीप, गुरदीप, जसदीप और बहन जसबीर कौर शामिल हैं। इस प्रॉपर्टी को ठेके पर दिया जाता रहा। 1995 के बाद विवाद उस समय शुरू हुआ जब रणदीप ने मां और बहन का हिस्सा देने से इनकार कर दिया।

सतिंदर का परिवार चंडीगढ़ के सेक्टर 5 के मकान नंबर 46 में रहता है। मां का आरोप था कि उसे परेशान करने के लिए रणदीप मारने पीटने के अलावा कई बार बिजली-पानी बंद करा चुका है।

दस्तावेजों में हेराफेरी:

सतिंदर कौर ने आरोप लगाया कि उन्हें संदेह है कि रणदीप ने प्रॉपर्टी के दस्तावेजों में अपनी पहुंच का इस्तेमाल करके हेराफेरी की है। रणदीप के बाद अब छोटे बेटे गुरदीप ने भी उनसे र्दुव्‍यवहार शुरू कर दिया है। सतिंदर कौर की बेटी ने बताया पिछले दिनों घरेलू विवाद के उन्हें हार्ट प्रॉब्लम हो गई जिस कारण वे 2 हफ्ते फोर्टीज में रही। वह एक-दो दिनों में ही इस मामले में अदालत जाएंगी। इस दौरान सतिंदर के भाई तजिंदर सिंह और मनमोहन सिंह भी उपस्थित थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: