Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood
आमतौर पर आंखों पर चश्मा चढ़ाने वाली लड़कियों को कमतर आंका जाता है, पर आमिर खान को चश्मे वाली लड़कियां ही अच्छी लगती हैं। भांजे इमरान के साथ फिल्म ‘जाने तू.. या जाने ना’ के प्रमोशन के लिए सलमान खान के शो ‘दस का दम’ में आए आमिर ने यह बात कही।
शो के नॉकआउट राउंड में आमिर और इमरान ने एक-दूसरे को अच्छी टक्कर दी। एक समय तो इमरान आमिर से काफी आगे निकल गए थे। इसी दौरान सलमान ने एक सवाल के रूप में आमिर से पूछा कि देश में कितने प्रतिशत लड़के चश्मे वाली लड़की से शादी करने को तैयार होते हैं।
इस पर आमिर ने कहा,‘प्रतिशत तो बहुत हो सकता है क्योंकि मेरा मानना है कि अब जमाना बदल चुका है। चश्मे वाली लड़कियां भी काफी आकषर्क दिखती हैं। मेरी पत्नी किरण भी चश्मा लगाती है, लेकिन वह मुझे पसंद है। हालांकि किरण आंखों की लेजर सर्जरी करवा कर चश्मा से छुटकारा पाना चाहती थी, लेकिन मैंने ही उसे मना किया।
मुझे वह चश्मे में बहुत अच्छी लगती है।’ छोटे परदे पर सलमान और आमिर पहली बार एक साथ इसी शो में नजर आएंगे। शुक्रवार को यह एपिसोड प्रसारित किया जाने वाला है।