HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

लेटलतीफ प्रियंका-हरमन

बॉलीवुड में लेटलतीफ के रूप में गोविंदा की चर्चा की जाती है, लेकिन अब शाहिद कपूर के बाद प्रियंका और हरमन ने भी लेटलतीफी की राह पर अपने कदम बढ़ा दिए हैं। हाल ही में दुबई में आयोजित एक समारोह में यह दोनों ४५ मिनट देरी से पहुंचे, लेकिन बताते हैं कि जब दोनों वहां पहुंचे तो उन्हें वहां आयोजकों के अलावा और कोई नहीं मिला क्योंकि सारे मेहमान जा चुके थे।

यही नहीं, फिल्म ‘लवस्टोरी २क्५क्’ के पहले लुक के लिए आयोजित समारोह में हरमन तो आए ही नहीं। प्रियंका आईं भी तो डेढ़ घंटे देर से। इसी तरह फिल्म के ऑडियो रिलीज समारोह में समय रात साढ़े आठ बजे का दिया था, लेकिन समारोह साढ़े दस बजे शुरू हुआ। फिल्म से जुड़े प्रोडक्ट के लिए आयोजित समारोह में भी यह दोनों दो-ढ़ाई घंटे लेट पहुंचे थे। पिछले कुछ समय से फिल्म से जुड़े हर इवेंट में ये दोनों देर से ही पहुंच रहे हैं।

फिल्म के प्रमोशन के लिए पिछले हफ्ते शुक्रवार को दुबई में एक समारोह आयोजित किया गया था। इस समारोह में दुबई के चर्चित लोग विशेष रूप से आमंत्रित थे। प्रियंका और हरमन दोनों एक साथ आकर फिल्म के बारे में लोगों से बात करने वाले थे। सूत्र ने बताया कि दुबई के लोग वक्त के बारे में काफी सजग रहते हैं। वह जो समय देते हैं उसी समय कार्यक्रम शुरू होता है।

हरमन और प्रियंका को भी इसकी जानकारी दी गई थी, बावजूद इसके यह दोनों उस समारोह में लगभग ४५ मिनट देर से पहुंचे। जब यह दोनों समारोह स्थल पहुंचे तो देखा कि वहां कोई नहीं है। हालांकि हरमन प्रियंका को इससे कुछ फर्क नहीं पड़ा। वह दोनों आए, चाय-कॉफी पी और चले गए। उन्होने देर से आने के लिए न तो माफी मांगी और न ही देर से आने की वजह बताई। हरमन से संपर्क करने पर उन्होंने कहा,‘ट्रैफिक की वजह से हम लेट हुए थे, लेकिन यह बात गलत है कि समारोह स्थल पर कोई नहीं था।

हमारा इंतजार हो रहा था और सभी से हमने अच्छी तरह बात की।’ इसे ही तो कहते हैं बात को संभालना। लेकिन हरमन-प्रियंका को यह दस्तूर नहीं मालूम है कि इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छिपते। लेटलतीफी की सच्चई एक न एक दिन उजागर हो ही जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: