bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

एमएससी के छात्रों को काउंसलिंग का इंतजार

इंदौर. मंगलवार से कालेजों में शिक्षण सत्र शुरू हो रहा है, लेकिन एमएससी के कई विषयों की होने वाली पात्रता परीक्षा का अब तक कोई अता-पता नहीं है। रोजाना विश्वविद्यालय और संबंधित विभागों में विद्यार्थी जाकर जानकारी लेते हैं, पर काउंसलिंग की तारीख तय नहीं हो पा रही है।

एमएससी कैमेस्ट्री, बायो कैमेस्ट्री, मैथ्स व फिजिक्स की इंटरेंस परीक्षा आयोजित की जाना है। हर कोर्स के लिए विश्वविद्यालय ने सीटें निर्धारित कर रखी हैं। कायदे से जून महीने में पात्रता परीक्षा लेकर फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाती है। इस बार अभी तक कोई तैयारी ही नही हो पाई।

कुलपति डॉ. प्रसाद का कहना है नए सिस्टम के कारण कुछ कठिनाई आ रही हैं, लेकिन विद्यार्थियों का समय व्यर्थ नहीं होने दिया जाएगा। 7 जुलाई को कामन इंटरेंस टेस्ट की काउंसलिंग ली जा रही है। इसके आसपास ही एमएससी के विभिन्न विषयों की परीक्षा लेने पर विचार किया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: