मुंबई.मुंबई में देर रात से हो रही भारी बरसात के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। समंदर में हाई टाइड का समय शुरु हो गया है और ऐसी संभावना है कि यह 5 बजे तक रहेगा। नगर के कई इलाकों में पानी भरने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मुंबई को सभी उपनगरों को जोड़ने वाले हाईवे पर जबरदस्त जाम लगा है।
ट्रेन यातायातभारी बरसात के कारण ट्रेन यातायात सेवा प्रभावित हुई है। आज सुबह बरसात के कारण मुंबई और ठाणे के बीच रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है । सायन , कुर्ला रेलवे स्टेशन पर भी पानी भरने के कारण ट्रेन यातायात प्रभावित हुआ है। ट्रेन यातायात में कहीं बाधा पहुंची है तो कहीं ट्रेनों की गति को कम कर दिया गया है । सेंट्रल और हार्बर दोनों ही रेलवे मार्ग पर बरसात के कारण ट्रेन यातायात प्रभावित हुआ है।
कई इलाको में पानी भरा मुंबई के लोवर परेल, सायन , हिंदमाता, मिलन सबवे, माटुगा ,वडाला जैसे इलाकों में बरसात के कारण कई जगहों पर पानी भर गया है जिसके कारण लोंगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोड यातायात में जबरदस्त जाम लग गया है ।