bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

खेल-खेल में गोली चली, बहन की मौत

भिलाई. लोडेड बंदूक को लापरवाही से रखना पाटन ब्लाक के ग्राम बोरेंदा में रहने वाले जयसिंह को भारी पड़ा। सोमवार शाम 5.30 बजे घर में उसके बच्चे हर्ष (6) और खुशी (3) 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से खेल रहे थे। बंदूक हर्ष के हाथ में थी, अचानक ट्रिगर दब जाने से चली गोली सामने खड़ी खुशी के माथे में जा धंसी।

मौके पर ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। सोमवार को जयसिंह के दादा झाड़ू सिंह की दशगात्र का कार्यक्रम था। दुख में डूबा पूरा परिवार पड़ोस के मकान में हो रहे धार्मिक कार्यक्रमों में लगा हुआ था। शाम तक चले कार्यक्रम के बाद सारे नाते-रिश्तेदार नहावन के लिए तालाब गए थे। महिलाएं कामों में जुटी हुई थीं। इस बात पर किसी का ध्यान नहीं गया कि बच्चे आसपास नहीं दिख रहे।

हर्ष बहन खुशी के साथ घर में खेल रहा था। खेल-खेल में बच्चों ने घर में रखी पिता की बंदूक उठा ली और हादसा हो गया। तालाब से नहाकर लौट रहे लोग फायर की आवाज सुनकर भागे-भागे अंदर पहुंचे तो उनका दिल दहल गया।

खून से लथपथ खुशी का शव फर्श पर पड़ा था। पास में अवाक हर्ष खड़ा था। बच्ची की मौत से ठाकुर परिवार सकते में है। एसडीओपी बीएल पाल ने बताया कि रानीतराई पुलिस ने हथियार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: