bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी बने रहेंगे सामी

नई दिल्ली. sami लोकसभा चुनाव की आहट के मद्देनजर कांग्रेस छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व राजस्थान में बहुत अधिक संगठनात्मक फेरबदल के मूड में नहीं है। शायद यही कारण है कि छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश के प्रभारी महासचिव वी नारायण सामी को भी नहीं बदला जा रहा है।

दोनों राज्यों में सामी ही कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रभारी भी होंगे। उल्लेखनीय है कि एंटोनी कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद सामी को दोनों राज्यों के प्रभारी के दायित्व से मुक्त कर किसी अन्य को प्रभारी बनाए जाने की चर्चा जोरों पर थी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रभारी महासचिव सामी के कामकाज से संतुष्ट हैं तथा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सभी नेताओं को एक मंच पर लाने के उनके प्रयास से खुश भी हैं। हाल ही में हुई सभी महासचिवों की मीटिंग के बाद सोनिया ने अब तीनों राज्यों में संगठन में फेरबदल नहीं करने का मन बनाया है।

मांगे गए नाम : कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जल्दी ही जारी करेगी। एक जुलाई से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के संभावित उम्मीद्वारों का नाम भेजने के लिए कहा गया है। प्रत्येक विधानसभा से तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया जा रहा है।

इसकी जिम्मेदारी जिला अध्यक्षों को दी गई है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जुलाई के महीने में प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए नामों का पैनल केन्द्रीय समिति के पास पहुंच जाएगा। संभव है कि नामों की कांट-छांट के बाद सितंबर में प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी जाए।

युवा संगठन में हो सकता है बदलाव : छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्य जहां इस साल चुनाव होने हैं वहां के युवक कांग्रेस के ढांचे में बदलाव किया जा सकता है।

मध्यप्रदेश में राहुल गांधी का टैलेंट हंट का काम लगभग पूरा हो चुका है तथा छत्तीसगढ़ के सेलेक्टेड युकां कार्यकत्र्ताओं को जल्दी ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। कांग्रेस की यूथ ब्रिग्रेड को जल्दी ही चुस्त-दुरुस्त करने का इशारा भी राहुल कर चुके हैं। बताया गया है कि अगले महीने तक सभी फेरबदल कर दिए जाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: