News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर. गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी ने अंतिम तिथि से पहले ही सभी परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। यह पहला मौका है, जब यूनिवर्सिटी ने समय से पहले ही नतीजे जारी किए हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन के अंतर्गत परीक्षा व गोपनीय विभाग ने तेजी दिखाते हुए इस बार मुख्य परीक्षा के सभी नतीजे घोषित कर दिए। अब परीक्षा से जुड़े कुछ ही कार्य शेष रह गए हैं, जैसे पूरक परीक्षा, पुर्नमूल्यांकन आदि।
इस बार यूनिवर्सिटी प्रशासन ने परीक्षा कार्य को लेकर शुरू से ही तेजी दिखाई। परीक्षा खत्म होने के सप्ताहभर के भीतर ही केंद्रीय मूल्यांकन शुरू कर दिया गया। रजत सभागार में तीन दर्जन विषय विशेषज्ञों की मदद से शुरू हुआ केंद्रीय मूल्यांकन मई को ही पूर्ण हो गया। शुरुआती दिनों को छोड़ दें, तो रोज पांच से सात हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाता था। नतीजतन छोटी कक्षाओं के परीक्षा परिणाम जल्दी-जल्दी आने लगे।
28 जून को यूनिवर्सिटी ने 20 हजार परीक्षार्थियों वाली बीए फस्र्ट ईयर की परीक्षा के परिणाम भी घोषित कर दिए। रजिस्ट्रार केके चंद्राकर ने बताया कि शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक 30 जून तक सभी परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने थे।
यूनिवर्सिटी ने 29 को ही सभी 74 परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए। जल्दी नतीजे घोषित हो जाने से एडमिशन को लेकर भी कोई दिक्कत नहीं आ रही है। 16 जुलाई से कक्षाएं शुरू कर दी जाएगी।