HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

विश्राम स्थलियों पर तैयारी पूरी नहीं

अजमेर. बरसात और अन्य तकनीकी कारणों की वजह से नगर सुधार न्यास की विश्राम स्थलियों पर तैयारी पूरी नहीं हो पाई है। बारिश की हालत में चिह्न्ति भवनों में भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

कलेक्टर नवीन महाजन ने न्यास के अफसरों को तीनों विश्राम स्थलियों पर 29 जून तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक पुष्कर रोड स्थित विश्राम स्थली पर ही तैयारियां हो पाई हैं।

कायड़ और ट्रांसपोर्ट नगर स्थित विश्राम स्थलियों पर अभी वाटरप्रूफ टेंट लगाने का काम चल रहा है। इसी प्रकार अस्थायी शौचालय और स्नानघर का कार्य भी पूरा नहीं हो पाया है। इसमें एक दो दिन का समय लग लाएगा। जायरीन के आने का सिलसिला तीन और चार जुलाई से जोर पकड़ेगा।

इधर पुष्कर रोड स्थित विश्राम स्थली पर तो जायरीन का आना भी शुरू हो गया है। प्रशासन ने मानसून को देखते आपात स्थिति के लिए विश्राम स्थलियों के आस-पास के क्षेत्र में स्कूल और निजी भवन चिह्न्ति किए हैं लेकिन उनमें मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

प्रशासन ने समय रहते सुविधा उपलब्ध नहीं कराई तो बाद में परेशानी खड़ी हो सकती है। इस संबंध में न्यास के उप सचिव चुन्नीलाल सैनी का कहना है कि तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। जायरीन केआने से पहले सभी तैयारियां पूरी हो जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: