HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

आज से चार फ्लाइट्स बंद

जयपुर. ईधन महंगे होने तथा एयर टर्बाइन फ्यूल(एटीएफ) चार्ज बढ़ने से प्रभावित विमानन कंपनियों की जयपुर से विभिन्न शहरों को जाने वाली चार उड़ानें मंगलवार से बंद हो जाएंगी।

इसमें स्पाइस जेट की अहमदाबाद, बेंगलूर तथा हैदराबाद की तीनों फ्लाइट्स बंद हो जाएंगी। कंपनी का कहना है कि इन फ्लाइट्स को तीन माह के लिए बंद किया जा रहा है, लेकिन कंपनी की ओर से आगामी किसी भी दिन का टिकट बुक नहीं किया जा रहा। उधर एयर डेक्कन की जयपुर से मुंबई होकर बेंगलूर जाने वाली फ्लाइट भी मंगलवार से बंद हो जाएगी।

जयपुर में तेजी से बढ़े यात्री भार के बावजूद इंदौर और कोलकाता को छोड़ अन्य सभी एयर रूटों की कई फ्लाइट्स पिछले एक-डेढ़ माह के अंतराल में बंद हो गईर्। ईधन महंगा होने से घाटे की मार झेल रही कंपनियां फ्लाइट्स कम करने के साथ ट्रेवल एजेंसियों का कमीशन भी बंद करने जा रही हैं। कुछ कंपनियों ने 1 अक्टूबर से यह सुविधा बंद करने का फैसला कर भी लिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: