जयपुर.
शिक्षा, चिकित्सा सहित कई विभागों में हुए तबादलों की जानकारी लेने के लिए सोमवार को जयपुर सहित राज्य के हर कोने में लोग दिनभर परेशान होते रहे। शिक्षा विभाग के दफ्तरों में आधी-अधूरी सूचियां चस्पा हरुई। वेबसाइट पर तबादलों की पूरी लिस्ट ही नहीं डाली र्गई। इस बीच ‘बैक डेट’ में तबादलों का दौर जारी रहा। विभाग में करीब 1500 शिक्षक कर्मचारियों को इधर-उधर किया गया। अब तक शिक्षा विभाग में ३क् हजार तबादले हुए हैं।
शिक्षा सहित विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में हुए तबादलों की सूचना मिलने पर कर्मचारी जानकारी जुटाते रहे, लेकिन ज्यादातर को निराशा हाथ लगी। सबसे खराब हालात शिक्षा विभाग में हैं जहां विभाग के दफ्तरों के साथ ही वेबसाइट पर भी आधी-अधूरी सूचियां डाली गई हैं।
शिक्षा संकुल में सोमवार सवेरे से जबर्दस्त भीड़ जुटी, जो देर शाम तक यहां-वहां तबादलों की जानकारी जुटाते रहे। उपनिदेशक और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में दीवारों पर आधी-अधूरी सूचियां चस्पा की गईं।
कई महिला कर्मचारी अपने बच्चों के साथ भीषण गर्मी में यहां-वहां अपने तबादलों की जानकारी लेने के लिए भटकती रहीं। संकुल में शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में कर्मचारियों को बस यही जवाब मिलता रहा कि तबादलों की जितनी सूचियां उपलब्ध थीं, चस्पा कर दी गई हैं। चिकित्सा सहित अन्य कई विभागों में हुए तबादलों की पूरी जानकारी कर्मचारियों को नहीं मिल सकी। यह सिलसिला अगले कुछ दिनों तक बरकरार रहेगा।
मंत्रियों के निवास पर भी गहमागहमी:
तबादलों को लेकर विभिन्न मंत्रियों के निवास पर सोमवार को भी लोगों की आवाजाही बनी रही। जिन कर्मचारियों को अपना तबादला नहीं होने की सूचना मिली वे फिर से सक्रिय हो गए।
मंत्रियों ने किया अपने इलाकों का रुख:
चिकित्सा राज्यमंत्री भवानी जोशी तबादलों से निवृत्त होकर अपने क्षेत्र बांसवाड़ा चले गए। जोशी ने बताया कि काफी दिनों से तबादलों में व्यस्त थे अब अपने क्षेत्र की जनता के बीच जा रहा हूं। इसी तरह शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी भी सोमवार को अजमेर चले गए।
उप्रेती का इनकार, जैन नए जेडीसी
आरएएस अफसरों की तबादला सूचियों में बार-बार बदलाव करने के साथ ही राज्य सरकार ने सोमवार को आईएएस अधिकारियों की तबादला सूचियों में भी फेरबदल कर दिया। अब भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अशोक जैन को जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) में नया आयुक्त बनाया है।
इससे पहले इस पद पर लगाए गए वित्त विभाग के शासन सचिव दीपक उप्रेती का तबादला निरस्त कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार उप्रेती ने जेडीसी बनने से इनकार कर दिया था। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अब वे वित्त विभाग में ही सचिव बने रहेंगे।
जयपुर के संभागीय आयुक्त रहे बी.एल.आर्य अब राजस्थान रोडवेज के सीएमडी होंगे। इससे पहले उन्हें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में आयुक्त एवं शासन सचिव के पद पर लगाया गया था।
डॉ.आर.वेंकटेश्वरन को अजमेर में संभागीय आयुक्त के पद पर लगाया गया है। उदयपुर कलेक्टर रहे आलोक अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में निदेशक होंगे। इससे पहले उन्हें वित्त विभाग में उप्रेती की जगह शासन सचिव (व्यय) के पद पर लगाया गया था।
सोमवार को तबादला सूची जारी होने के बाद ही उप्रेती ने पारिवारिक कारण बताते हुए जेडीए आयुक्त (जेडीसी) के स्थान पर कहीं और नियुक्त करने का अनुरोध कर दिया था। इसी वजह से उनका तबादला निरस्त करके रोडवेज के सीएमडी अशोक जैन को नया जेडीसी बनाया गया।
प्रमुख वित्त सचिव सुभाष गर्ग ने भी मुख्यमंत्री वसुंधराराजे से उप्रेती को वित्त विभाग से नहीं बदलने का अनुरोध किया था। गर्ग का कहना था कि उप्रेती मुख्यमंत्री और बजट घोषणाओं का काम देख रहे हैं।
राजवी ने बदले जोशी के पांच सौ तबादले
चिकित्सा विभाग में तबादलों के अधिकारों को लेकर मंत्रियों में विवाद उभर गया है। चिकित्सा मंत्री नरपत सिंह राजवी ने विभाग के राज्यमंत्री भवानी जोशी की ओर से किए गए पांच सौ तबादलों की सूची बदल दी है।
बताया जा रहा है चिकित्सा राज्यमंत्री के जनसुनवाई दरबार में सचिवालय में तबादला आवेदनों के अंतिम दौर में बड़ी संख्या में आवेदन लिए थे। जोशी ने इनमें से पांच सौ चिकित्सा कर्मियों के तबादलों की सूची विभाग के अतिरिक्त निदेशक को भिजवा दी।
जब सूची जारी की गई तो जोशी की ओर से भेजे गए नामों के स्थान पर अन्य नाम सूची में आ गए। इस संबंध में जोशी का कहना है कि उनकी ओर से भेजी गई सूची को खारिज करना गलत है। प्रतिबंधित जिलों से तबादले कर पॉलिसी के साथ छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए।
दो दिन में तीन बार बदले आरएएस
राज्य सरकार ने सोमवार को अलग-अलग आदेश जारी कर राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 22 अफसरों के फिर तबादले किए हैं। इनमें कुछ अफसर ऐसे भी हैं, जिनके दो दिन में तीन तबादले हो गए हैं। इन सूचियों में बार-बार बदलाव हो रहा है।
इनमें हाल ही तहसीलदार सेवा से पदोन्नत हुए फतेह मोहम्मद खान का तबादला तीसरी बार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में नव सृजित पद पर किया गया है। इससे पहले उनका तबादला सहायक कलेक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट सीकर और उससे पहले सहायक कलेक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट नदबई किया गया था।
नई सूची में मोहनलाल नेहरा को आयुक्त नगर परिषद बीकानेर, कजोड़मल डूंडिया को उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक बीकानेर, विश्राम मीणा को अतिरिक्त निदेशक साक्षरता एवं सतत शिक्षा जयपुर, कृष्ण कन्हैया गोयल को आयुक्त नगरपालिका सवाई माधोपुर, धीरजमल को आयुक्त नगरपालिका बांसवाड़ा, सोहनराम चौधरी को प्रोटोकॉल अधिकारी जोधपुर, रामचंद्र पोटलिया को आयुक्त नगरपालिका हनुमानगढ़, नारायणलाल रेवड़ को आयुक्त नगरपालिका नवलगढ़ (झुंझुनू), शम्भूदयाल रैगर को आयुक्त नगरपालिका भीलवाड़ा और रामावतार शर्मा को कार्यक्रम अधिकारी ईजीएस आसपुर (डूंगरपुर) में लगाया गया है।
इनके हुए बार-बार तबादले:
शमसुद्दीन खान को अब दूसरी बार जयपुर विकास प्राधिकरण में उपायुक्त बनाया गया है। इससे पहले उन्हें जिला रसद अधिकारी जयपुर के पद पर लगाया गया था। इनके साथ ही रामजीलाल यादव को उपखंड अधिकारी कोटकासिम अलवर, सीमा कुमार को सहायक कलेक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट अलवर, राधेप्रतापसिंह को उपखंड अधिकारी शाहपुरा, बीरबलसिंह को उपखंड अधिकारी आमेर, प्रवीण कुमार को सहायक कलेक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट सांभर, श्यामसिंह शेखावत को प्राधिकृत अधिकारी जयपुर विकास प्राधिकरण और ललित प्रसाद वर्मा को सहायक कलेक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट सीकर के पद पर लगाया गया है।
इनके साथ ही हरीसिंह मीणा को अब महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक निदेशक, भागीरथ हावा को सहायक निदेशक, एच.सी.एम. रीपा, जयपुर और अल्का मीणा को नगर पालिका किशनगढ़ अजमेर में आयुक्त के पद पर लगाया गया है।