HomeSportsOther Sports Other Sports

पेस-डोल्ही की जोड़ी सेमीफाइनल में

लंदनpaes लिएंडर पेस और लुकास डोल्ही की जोड़ी ने तीसरी वरीयता लुढ़काते हुए विंबलडन के पुरुष युगल सेमीफाइनल में जगह बना ली। पेस-डोल्ही की नौवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने मंगलवार के क्वार्टर फाइनल में एंडी रैम व जोनाथन एलरिच को 6-3, 6-3, 6-3 से हराया।

इस बीच गत विजेता वीनस विलियम्स ने थाईलैंड की तामारीन तानासुगर्ण के शानदार सफर पर विराम लगाते हुए महिला एकल सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वीनस ने तामारीन पर 6-4, 6-3 से आसान जीत दर्ज की। टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार वरीयता प्राप्त चार प्रमुख खिलाड़ी इवानोविक, जांकोविक, शारापोवा व कुज्नेत्सोवा शुरुआती राउंड में ही बाहर हो गई हैं। इस स्थिति में सातवीं वरीयता प्राप्त वीनस विलियम्स व उनकी छोटी बहन सेरेना विलियम्स खिताबी दावेदार हो गई हैं।

विलियम्स बहनों से खेलेगी सानिया की जोड़ी

सानिया मिर्जा व बाथेनी माटेक की जोड़ी ने महिला युगल क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है, जहां उनका सामना विलियम्स बहनों वीनस व सेरेना से होगा।

सानिया-माटेक ने तीसरे राउंड में जब 4-6, 6-4, 2-0 की बढ़त बना रखी थी, तो एकगुल व कुस्टोवा की जोड़ी मैच से हट गई। वीनस व सेरेना ने एनाबेल मेडिना व वर्जीनिया रूआनो पास्कल की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-1, 6-4 से हरा अंतिम आठ का टिकट कटाया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: