bhaskar Web English
HomeBusinessDalal Street Dalal Street

सेंसेक्स 14 माह पीछे

मुंबई. क्रूड आयल, महंगाई और ब्याज दरों ने मिलकर बीएसई सेंसेक्स को 14 माह पीछे पहुंचा दिया है। इक्विटी में निवेश करने वाले फंडों ने 2007 में जो कुछ कमाया था, वर्ष 2008 के छह महीनों में खो दिया है।

बाजार में निवेशकों का भरोसा इतना कमजोर हो चुका है कि अच्छी खबर भी बाजार को सहारा नहीं दे पा रही। एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के रिटेल लोन दी दरें बढ़ने की खबरों ने बैंकिंग और रीयल इस्टेट के शेयरों में जबर्दस्त गिरावट ला दी है। विशेषज्ञ निवेशकों को बैंक शेयरों से दूर रहने की हिदायत दे रहे हैं।

क्या हुआ

सेंसेक्स 500 अंक गिरकर 14 माह में पहली बार 13,000 से नीेचे आकर 12,962 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 144 अंक की गिरावट रही और यह भी 14 माह में 4,000 का स्तर तोड़ते हुए 3,897 पर बंद हुआ। पहले सेंसेक्स 5 अप्रैल 07 को 12,856 पर और निफ्टी 13 अप्रैल 07 को 3,917 पर बंद हुए थे।

बाजार में बिकवाली का जोर इतना

अधिक था कि दिग्गज शेयर भी गिरावट में खुद को संभाल नहीं पाए। सेंसेक्स से जुड़े तीस शेयरों में एनटीपीसी को छोड़कर सभी घाटे में बंद हुए।

>>क्षेत्रवार सूचकांकों में रियल्टी में सबसे अधिक 7.21 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई, जबकि बैंकेक्स 5.62 फीसदी गिरकर बंद हुए। मेटल इंडेक्स भी 5.40 फीसदी गिरा।>>ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल व पावर 4.24 से 4.91 फीसदी गिरकर बंद हुए।>>पीएसयू कैपिटल गुड्स टेक और आयलएंडगैस इंडेक्स 3.06 से 3.61 फीसदी गिरकर बंद हुए।>>एफएमसीजी और फार्मा इंडेक्स भी 1.74 से 2.17 फीसदी नीचे बंद हुए।>>मिडकैप और स्माल इंडेक्स भी क्रमश: 4.54 और 4.74 फीसदी गिरे।

निवेशक बैंक शेयरों से बचेंआईसीआईसीआई डायरेक्ट के हैड आफ रिसर्च पंकज पांडे ने निवेशकों को कुछ बैंकिंग शेयरों को छोड़कर बैंकिंग सेक्टर से दूर रहने की सलाह दी है। उनके मुताबिक बैंकों को फिलहाल मार्जिन और क्रेडिट ग्रोथ के मोर्चे पर जूझना है।

मिड और स्मालकैप में गिरावट बाकी

कोटक सिक्यूरिटीज के मैनेजिंग डायरेक्टर एस.ए. नारायण के अनुसार मिडकैप और स्माल कैप शेयरों में अगले पंद्रह दिनों में 15 फीसदी की गिरावट और देखने को मिल सकती है। इसके बाद बाजार अपना न्यूनतम स्तर तलाश लेगा।

गिरते बाजार में भी कमाई

काराबारियों का कहना है कि आज से आठ-से दस माह पहले की बात करें तो निचले स्तरों पर खरीदी निकल आती थी लेकिन अब हालात बदल गए हैं। आज एफआईआई की सक्रियता घटी है वहीं निवेशकों के एक वर्ग द्वारा गिरावट में शॉर्ट सेल के जरिए कमाई करता है। इस कारण भी बाजार ऊपर नहीं चढ़ पा रहा है।

कहां तक गिरेगा सेंसेक्स>> वैश्विक निवेश बैंकिंग फर्म गोल्डमैन साक्स के अनुसार सेंसेक्स 12,600 तक नीचे जाने जा सकता है जबकि बुरी स्थिति में यह 10,000 का निशान छू सकता है।

>>एक अन्य ब्रोकरेज सीएलएसए को सेंसेक्स के 12,000 तक नीचे आने का अंदेशा है।

>>रेलीगेयर सिक्यूरिटीज का भी मानना है कि सेंसेक्स 12,000 के स्तर तक नीचे आ सकता है, जबकि निफ्टी में 3,800 के स्तर पर खरीदी निकल सकती है।

>> मोतीलाल ओसवाल सेंसेक्स के लिए 13,400 का सपोर्ट लेवल मानते हुए नीचे में 12,500 के स्तर पर खरीदी निकलने की संभावना देख रही है।

बिकवाली की वजह:

1. देश में महंगाई तेजी से बढ़ने की चिंता2. ऋण की ऊंची ब्याज दरों का परिदृश्य3. एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का ब्याज दरें बढ़ाना4. कच्चे तेल की शिखर छूतीं कीमतें5. यूरोपीय बाजारों में सवा से ढाई फीसदी की गिरावट

मुख्य बिंदु:>> तीन सत्र में सेंसेक्स में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट>> एक दिन में निवेशकों को 1.77 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान।>>रिलायंस इंफ्रा 10.54 फीसदी गिरा, दो दिन में 22 फीसदी नीचे आया।>>आरकाम के शेयर भी 10.49 फीसदी गिरे, दो दिन में 17 फीसदी नीचे आया।>>आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 6.46 फीसदी की गिरावट।>> कुछ फंडों पर एफआईआई की ओर से विमोचन का दबाव बढ़ा।

बीएसई के क्षेत्रवार सूचकांक:

इंडेक्स गिरावट फीसदी में

अचल संपत्ति -७.२१

बैंक -५.६२

धातु -५.४क्

वाहन -४.९१

उपभोक्ता सामान -४.२८ऊर्जा -४.२४पीएसयू -३.६१पूंजीगत सामान -३.३४टेक -३.क्७

तेल -३.क्६एफएमसीजी -२.८३

फार्मा -२.१७

आईटी -१.७४





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
romharshan
Wednesday, 2nd Jul 2008, 16:45
I Think need to show confidence with market