News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर. आंसरशीट में हेराफेरी कर बारहवीं बोर्ड परीक्षा में टाप करने की आरोपी छात्रा पोराबाई ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका पेश की है।
याचिका में पोराबाई ने खुद को निदरेष बताया है। निचली अदालत उनकी अग्रिम जमानत याचिका पहले ही खारिज कर चुकी है।
याचिका में पोराबाई ने कहा है कि माशिमं के अफसरों ने उससे कोरे कागजों पर दस्तखत करवा लिए हैं। वह गरीब और ग्रामीण परिवार की है। उसके माता-पिता अनपढ़ हैं। उसकी पृष्ठभूमि ऐसी नहीं है कि वह इस तरह की गड़बड़ी कर सके। याचिका में कहा गया है कि आंसरशीट में फेरबदल कैसे हुआ, उसे बिलकुल जानकारी नहीं है।