HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

दसवीं मेरिट में जयपुर के दो विद्यार्थी

जयपुर. इस बार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की मेरिट में जयपुर से केवल दो विद्यार्थियों ने स्थान बनाया। सांगानेर स्थित आदर्श विद्या मंदिर के अनुराग नामा ने 600 में से 573 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान और सीकर रोड मुरलीपुरा स्थित एन.के. पब्लिक स्कूल के छात्र शेख मोहम्मद खान ने 562 अंक प्राप्त कर 14वां स्थान प्राप्त किया।

मेरिट में आने की ख्वाहिश पूरी हुई
anuमेरा ख्वाब था कि एक बार मेरिट में स्थान बनाऊं। इस बार माता-पिता व गुरुजनों के आशीर्वाद से यह सपना साकार हो गया। यह कहना है मेरिट में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले अनुराग नामा का। अनुराग आगे चलकर आईआईटी करके सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है। अनुराग ने बताया कि उसे म्यूजिक सुनने और क्रिकेट खेलने का शौक है। आठवीं में एक अंक कम रहने के कारण उसका मेरिट में आने का सपना टूट गया था।

मम्मी-पापा का सपना साकार करूंगा
shekhदसवीं बोर्ड की मेरिट में 14वां स्थान प्राप्त करने वाले शेख मोहम्मद खान का कहना है कि मैं डॉक्टर बनकर मम्मी-पापा का सपना साकार करना चाहता हूं। मम्मी-पापा और गुरुजनों के आशीर्वाद का ही परिणाम है कि मैं दसवीं में यह मुकाम हासिल कर पाया। क्रिकेट खेलने और बाइक चलाने के शौकीन शेख ने नियमित अध्ययन को अपनी सफलता का राज बताया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: