HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

जच्चा का बच्चा गायब

ब्यावर. mo शहर के अमृतकौर अस्पताल के जच्च वार्ड में प्रसूता की कुशलक्षेम पूछने के बहाने घुसी अज्ञात अधेड़ महिला नवजात शिशु को गोद में लेकर फरार हो गई। इससे अस्पताल में हड़कम्प मच गया। वहीं बेटे को जन्म देने वाली मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों व पुलिस ने बच्चे के साथ गायब हुई महिला की काफी खोजबीन भी की लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लगा।

जानकारी के अनुसार अमृतकौर अस्पताल में माण्डेडा गांव निवासी संगीता पत्नी दिलीप ने मंगलवार सुबह करीब दस बजे पुत्र को जन्म दिया था। पुत्र जन्म पर परिजन खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। उधर, रात्रि 8.30 संगीता की सास शायरीदेवी पत्नी दीनू काठात किसी काम से वार्ड से बाहर चली गई। इसी बीच अज्ञात अधेड़ महिला संगीता के बैड पर पहुंची और उसकी कुशलक्षेम पूछने लगी।

दवा पिलाने के बहाने किया गायब
अज्ञात महिला ने जच्च संगीता से करीब दस मिनट बात कर अपनत्व जताया और उससे कहा कि तुम्हारी सास तो भोली है। बच्चे को दवा पिलाने का ही ध्यान नहीं रखा। लाओ मैं इसे दवा पिलाकर ले आती हूं। ऐसा कहकर उसने बच्चे को गोद में ले लिया और फुर्र हो गई।

टैम्पो में बैठकर हुई फरार
बच्चे को गोद में लेकर अस्पताल से बाहर निकली अज्ञात महिला टेम्पो चालक एंथोनी नगर निवासी कमल को चांगगेट छोड़ने के लिए कहा और उसके टेम्पो में सवार हो गई। इस पर कमल उसे चांगगेट पर छोड़ आया।

नहीं मिली चांगगेट पर
टेम्पो चालक कमल जब महिला को चांगगेट बस स्टैंड छोड़कर पुन: अस्पताल पहुंचा तो वहां बच्चे को तलाश कर रहे परिजनों ने उससे बच्चे एवं उस महिला के बारे में पूछा। उसने बताया कि उसने महिला को चांगगेट बस स्टेण्ड पर उतारा है। माजरा समझते ही टेम्पो चालक कमल चिकित्सा कर्मियों के साथ एम्बुलेंस में सवार होकर सीधे चांगगेट बस स्टेण्ड पहुंचा। जहां बच्चे को गायब करने वाली महिला की काफी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिली।

अजमेर में भी हुई थी वारदात
अजमेर के रामगंज रोड पर स्थित नृसिंह होम अस्पताल में भी एक दशक पूर्व ऐसी ही घटना हुई थी। उस समय अजमेर के प्रमुख व्यापारी केजे मेहता की पुत्री ने बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन अस्पताल से अचानक बच्च गायब हो गया। जिसका आज दिन तक कोई सुराग नहीं लगा।

वारदात में और भी शामिल
टेम्पो चालक कमल ने बताया कि जब वह महिला को चांगगेट छोड़ने जा रहा था तो रास्ते में महिला ने मोबाइल पर किसी ने बातचीत की थी। उसने जवाब में कहा था कि वह पांच मिनट में वहां पहुंच रही है। खुद को बताया अस्पतालकर्मी
‘मैं साढ़े आठ बजे बाद एक सिजेरियन पेशेंट का ट्रीटमेन्ट कर रही थी। पीछे से अस्पताल कर्मचारी बनकर प्रसूता के पास पहुंची अज्ञात महिला दवाई पिलाने के बहाने बच्चे को वार्ड से बाहर ले गई। वार्ड से बाहर आने के बाद महिला गायब हो गई।
गीता मीणा,ड्यूटी नर्स

जारी है तलाश‘दवाई पिलाने के बहाने अज्ञात महिला बच्चे को वार्ड से बाहर ले गई और टेम्पो में बैठकर चांगगेट चली गई। वहां से भी वह चम्पत हो गई। महिला की तलाश की जा रही है।’
जलराम, एएसआई, सिटी थाना, ब्यावर





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: