अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं परीक्षा-2008 में भी सरकारी स्कूलों का बैंड बज गया। मेरिट के प्रथम पन्द्रह स्थानों पर 51 विद्यार्थियों को स्थान मिला। इनमें से सिर्फ तीन सरकारी स्कूलों के हैं और शेष निजी स्कूलों के।
मेरिट में छात्रों ने छात्राओं को पछाड़ दिया। 51 विद्यार्थियों में से सिर्फ 19 छात्राएं मेरिट में हैं। मेरिट लिस्ट में डबोक, उदयपुर की गवर्नमेंट गल्र्स सीनियर स्कूल की छात्रा हिमानी जैन ने 571 अंकों के साथ छठे स्थान पर।
इसके अलावा गवर्नमेंट गल्र्स सीनियर सेकंडरी स्कूल, धौलपुर की छात्रा नीलम ने 568 अंकों के साथ आठवां और भांगडोली, अलवर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के छात्र सुनील गुप्ता ने 561 अंकों के साथ पन्द्रहवां स्थान प्राप्त किया है।
शेष सभी 48 विद्यार्थी निजी स्कूलों के हैं।
मेरिट की खास बात यह है कि 15वें स्थान पर 561 अंकों के साथ 10 विद्यार्थियों का संयुक्त कब्जा रहा। चौदहवें स्थान पर 562 अंकों के साथ छह, 564 अंकों के साथ ग्यारहवें और तेरहवें स्थान पर पांच-पांच तथा छठे, आठवें और दसवें स्थान पर क्रमश: 571, 568 और 566 अंकों के साथ चार-चार विद्यार्थी रहे।