कोटा. मध्यप्रदेश में बसों का किराया बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन मंगलवार को समझौता होने के बाद समाप्त हो गया। इसके साथ ही कोटा से रोडवेज की बसों का भोपाल, इंदौर व उज्जन के लिए आवागमन शुरू हो गया है।
रोडवेज के मुख्य प्रबंधक टी.एन.यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में समझौता दिन में 12.30 बजे हुआ। इसके बाद से बसों का आवागमन शुरू हो गया है। इससे पहले देवास, खंडवा, बावनगजा के लिए भेजी बसें सोयत से वापस लौट आई थी।
समझौते के बाद बसों को भेजना शुरू कर दिया गया है। अब इंदौर, उज्जन, भोपाल के लिए बसों का आवागमन शुरू कर दिया गया है।मध्यप्रदेश सरकार और प्राइवेट बस संचालक यूनियन के बीच समझौता होने के बाद मंगलवार दोपहर को झालावाड़ से इंदौर व भोपाल मार्ग पर बसों का संचालन शुरू हो गया है। पिछले 48 घंटों से इस मार्ग पर रोडवेज बसें नहीं चल रही थीं। मप्र प्राइवेट बस यूनियन ने किराया बढ़ाने, त्रिकोणीय प्रणाली बदलने व स्थायी परमिट जारी करने की मांग को लेकर बसों का संचालन ठप कर दिया था।