HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

कॉलेज में भी मैथ्स से मोह भंग

उदयपुर. math साइंस के स्टूडेंट की रुचि अब मैथ्स में तेजी से घटने लगी है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि संभाग के सबसे बड़े साइंस कॉलेज में मैथ्स की 50 प्रतिशत सीटें खाली रह गई हैं। छात्रों का रुझान कम्प्यूटर साइंस व बायो की तरफ अधिक है।

सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के साइंस कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की मंगलवार को काउंसलिंग हुई। सुबह से ही कॉलेज में छात्रों की भीड़ जमा हो गई। काउंसलिंग के लिए उपस्थित अधिकांश छात्र कम्प्यूटर साइंस लेना चाहते थे। दूसरी प्राथमिकता बायो को दी गई।

खास यह रहा कि छात्रों में मैथ्स के प्रति कोई रुचि नहीं देखी गई। स्थिति यह रही कि कॉलेज में मैथ्स की 50 फीसदी सीटें खाली रह र्गई। मैथ्स की कुल 200 सीटों के विरुद्ध मात्र 110 सीटों पर ही प्रवेश हो सके। साइंस कॉलेज के डीन प्रो. मधुसूदन शर्मा ने इसका कारण बताते हुए कहा कि यह सही है कि छात्रों में मैथ्स के प्रति रुझान कम हो गया है। आज कल इंजीनियरिंग में प्रवेश आसानी से हो जाता है, इसलिए अधिकांश छात्र उधर चले जाते हैं। रिक्त सीटों के लिए पुन: आवेदन मांगे जाएंगे।

कुल 304 छात्रों के प्रवेश : साइंस कॉलेज में 666 छात्रों ने आवेदन किया था। काउंसलिंग में करीब 450 छात्रों ने भाग लिया। शेष छात्रों को न्यूनतम अंक नहीं होने से अपात्र माना गया। विभिन्न विषयों में कुल 304 छात्रों के प्रवेश हो गए। मैथ्स में 110 व बायो में 194 छात्रों के प्रवेश हुए। बायो की सभी सीटें फुल हो र्गई। प्रवेशित छात्रों का कट ऑफ 50 प्रतिशत रहा।

एमजी कॉलेज में प्रेक्टिकल बैंकिंग संबंधी सर्टिफिकेट कोर्स
उदयपुर. मीरा गल्र्स कॉलेज में सत्र 2008-09 से सर्टिफिकेट कोर्स इन बैंकिंग एंड फायनेंस की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्राचार्य डॉ. आरएल व्यास ने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट आधारित यह कोर्स 6 माह का होगा। इसमें अधिकतम 40 सीटें हैं। प्रवेश के लिए बीकॉम, बीबीएम एवं बीए (अर्थशास्त्र) उत्तीर्ण एवं इन कक्षाओं में थर्ड ईयर में अध्ययनरत छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।

एमएससी 14 तक प्रवेश : कॉलेज में पीजी रसायनशास्त्र (एमएससी) में स्ववित्तपोषी योजनांतर्गत प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 14 जुलाई निर्धारित की गई है।

कोर्स समन्वयक डॉ. प्रेम ओसवाल ने बताया कि प्रवेश आवेदन पत्र सौ रुपए जमा करवा कर कॉलेज कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: