HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

दसवीं के छात्रों ने रखी लाज

उदयपुर. 1oth प्रदेश में दसवीं का परिणाम खराब रहने की सूचना मिलने के बाद से ही शिक्षा महकमे में पसरा उदासी का माहौल मंगलवार शाम होते-होते खुशी में बदल गया। उदयपुर जिले से चार विद्यार्थियों के राज्य मेरिट में आने की सूचना से राहत मिली।

जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक प्रथम का परीक्षा परिणाम करीब 53 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल के मुकाबले दस प्रतिशत ज्यादा है। शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में कर्मचारी कम्प्यूटर के आगे जमे रहे। सबकी आंखें स्टेट मेरिट लिस्ट पर ही टिकी थीं। करीब एक महीने पूर्व घोषित सीबीएसई के दसवीं बोर्ड परिणाम में पब्लिक स्कूलों के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया था।

उम्मीदों पर खरे उतरे दसवीं के बच्चे
इस साल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के बारहवीं के परिणाम में संभाग को निराशा हाथ लगी थी। विज्ञान, कला व वाणिज्य तीनों संकाय में संभाग से कोई भी विद्यार्थी मेरिट में मुकाम नहीं बना सके। ऐसे में शिक्षा महकमे की आस दसवीं के परिणामों पर ही टिकी थी।

यह संभाग का रिकार्ड है कि पिछले दस सालों में चार-पांच विद्यार्थी मेरिट में मुकाम पाते रहे हैं। पिछले साल उदयपुर में गुरुनानक पब्लिक स्कूल के प्रतीक डागरिया व निम्बाहेड़ा के अनिल चौधरी को दसवां रैंक मिला था। इसी तरह खड़गदा के चिराग पाटीदार को 11 वां व चित्तौड़गढ़ के कपिल नेभनानी को 14वां स्थान मिला था।

साइबर कैफे पर भीड़, अखबार कार्यालयों में फोन
दसवीं का परिणाम जानने को लेकर अधिकांश जन बेताब थे। चार बजने से पहले ही लोग कम्प्यूटर व लैपटॉप पर रिजल्ट संबंधी साइट खोलकर बैठ गए। परिणाम जानने के बाद जिले की मेरिट में पोजिशन जानने की व्यग्रता इतनी थी कि लोग देर तक समाचार पत्र कार्यालयों में पूछताछ करते रहे। साइबर कैफे में लोग दोपहर से ही अपने बच्चों के रोल नंबर पर्ची पर लिखकर छोड़ गए ताकि रिजल्ट जारी होते ही उन्हें सूचना मिल सके।

बच्चों ने बढ़ाया मान : जारोली
जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक प्रथम) जीवनसिंह जारोली ने स्टेट मेरिट में जिले से चार बच्चों के शामिल होने पर विद्यार्थियों व संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने माना कि इस साल बारहवीं में निराशाजनक रिजल्ट रहा लेकिन विद्यार्थियों ने दसवीं में कसर पूरी कर दी। जारोली ने अगले साल बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए अभी से रणनीति तय करने की बात कही।

यह है जिले के टॉप टेन

1. हिमानी जैन 95.17
2.मोहित नेभनानी 94.67
3. सोनू सुथार 94.17
4.भूपेन्द्र वासी 93.50
5. अतिशा छाजेड़ 93.33
6. मयंक जैन 93.17
7.सुरभि शर्मा 92.00
7. मोहित तातेड़ 92.00
8. सोनिया गांधी 91.83
9. पूजा नाथ 91.50
10. मयंक पटवा 91.33
10. तपन बंसल 91.33





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: