HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

छात्रों के लिए 500 करोड़ की योजनाएं

चंडीगढ़.hudda अनुसूचित जाति और बीपीएल परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को 500 करोड़ रुपए की योजनाएं शुरू करने का ऐलान किया।

हरियाणा निवास में आयोजित समारोह में हुड्डा ने घोषणा की कि बीपीएल परिवार के पहली से पांचवीं कक्षा के बच्चों को हर महीने 75 रुपए, छठी से आठवीं के बच्चों को 100 रुपए और 9वीं से 11वीं के बच्चों को 150 रुपए का वजीफा दिया जाएगा।

11वीं और 12वीं के साइंस स्ट्रीम के बच्चों को 200 रुपए का मासिक वजीफा मिलेगा। कॉलेज में पढ़ने वाले बीपीएल परिवारों के बच्चों को 750 रुपए मासिक वजीफा दिया जाएगा। कॉलेज में पढ़ने वाले अनुसूचित जातियों के स्टूडेंट्स को किताब खरीदने के लिए हर साल दो हजार और प्रत्येक माह एक हजार का वजीफा भी दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को फ्री में दी जाने वाली वर्क बुक्स का सैट भी जारी किया।

हुड्डा ने पात्र विद्यार्थियों को वितरित किए जाने वाले मासिक वजीफे की पहली तिमाही किश्त और एकमुश्त भत्ते के 128 करोड़ रुपए बांटने के लिए 17 बैंकों को लैटर भी जारी किए।

एसटी के बच्चों के लिए पहले से है योजना
अनुसूचित जाति के पहली से 12वीं कक्षा के बच्चों के लिए मासिक वजीफे की घोषणा मुख्यमंत्री पहले ही करनाल में हुई दलित सम्मान रैली में कर चुके हैं। इन जातियों के पहली से 5वीं कक्षा के लड़कों को 100 रुपए व लड़कियों को 150 रुपए, छठी से आठवीं कक्षा के लड़कों को 150 व लड़कियों को 200 रुपए, नौवीं से 12वीं कक्षा के लड़कों के 200 और लड़कियों को 300 रुपए का मासिक वजीफा देने का ऐलान किया गया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: