HomeNewsNational National

ट्रक ऑपरेटर देशव्यापी हड़ताल पर

नई दिल्ली. टैक्स संबंधी मांगों को लेकर सरकार से चल रही वार्ता आखिरी मौके पर टूट जाने पर ट्रक मालिकों ने मंगलवार आधी रात से हड़ताल कर दी है। इसी के साथ ट्रकों का आवागमन ठप्प हो गया है।

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधि गुरिंदर पाल सिंह ने अधिकारियों से बातचीत के बाद कहा, सरकार से बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला है।

हम आधी रात से हड़ताल पर जा रहे हैं। उनकी मांगों में डीजल पर टैक्सों में एकरूपता लाने के अलावा टोल टैक्स और सर्विस टैक्स को समाप्त किया जाना शामिल है।

इससे पहले संगठन ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी को अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: