HomeNewsInternational International

ओबामा ने किया समलैंगिंकों का समर्थन

सैन फ्रांसिस्को. अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिये उम्मीदवार बराक ओबामा ने कैलिफोर्निया प्रांत में समलैंगिकों को विवाह की इजाजत देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए इसके पक्ष में आए हैं।

इससे पहले समलैंगिंकों को मान्यता देने की बात आग की तरह धधकती जा रही है। समलैंगिकों के मान्यता देने के प्रकरण पर कैलिफोर्निया की प्रांतीय असेंबली में 4 नवंबर को मतदान होना तय हुआ है। इस मतदान को काफी अहंम माना जा रहा। इस पर अगर प्रांतीय असेंबली ने इस बात की इजाजद नहीं दी तो उसके बाद सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलट जाएगा।

उधर दूसरी तरफ राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार औबामा ने भी इनको आकर्षित करने के लिए अपना पांसा फेंक दिया है। ओबामा ने सैन फ्रांसिस्को में समलैंगिकों के एक क्लब को भेजे पत्र के द्वारा अपना पूरा समर्थन देने का वादा किया है। ओबामा ने कहा कि वह समलैंगिकों को विवाह नहीं करने के प्रांतीय सरकार द्वारा कानून बनाए जाने के प्रयासों का विरोध करते हैं।

एक तरफ जहां पर ओबामा इस मान्यता को जायज ठहरा रहे हैं वही दूसरी तरफ कैलिफोर्निया प्रांत के गर्वनर और हालीवुड अभिनेता अर्नाल्ड श्वार्जनेगर इसके खिलाफ है। उन्होंने कहा कि वे इसके विरुध्ध हैं लेकिन वे सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का पूरी तरफ से सम्मान करते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: