HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

बस हड़ताल से डाक सामग्रियों के अंबार लगे

ग्वालियर. bus बस हड़ताल का असर डाक सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। दो दिन से बसों के नहीं चलने से हजारों की संख्या में डाक सामग्री रेल डाक सेवा कार्यालय में पड़ी हुई है। मप्र बस आपरेटर्स यूनियन के बैनर तले चल रही बस हड़ताल के चलते देश के कोने-कोने से आने वाली डाक रेल डाक सेवा कार्यालय में ही अटक कर रह गई है।

रेल डाक सेवा कार्यालय से भिंड, मेहगांव, गोहद, मालनपुर, शिवपुरी, मोहना आदि क्षेत्रों की डाक शनिवार को आ गई थी। दूसरे दिन रविवार से हड़ताल शुरू होने के बाद डाक को बाहर नहीं भेजा जा सका। डाक विभाग भी हड़ताल के बाद डाक सामग्री को बाहर के क्षेत्रों में पहुंचाने की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर सका। बाहर के क्षेत्रों से भी यहां डाक सामग्री नहीं आ सकी।

उत्कल एक्सप्रेस के बंद का भी असर
हरिद्वार से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस तीन जुलाई तक के लिए बंद कर दी गई है। उसका असर भी डाक सेवाओं पर पड़ रहा है। यहां से कटनी, बिलासपुर, पश्चिम बंगाल, झारखंड व छत्तीसगढ़ की डाक न तो आ रही है और न ही जा रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: