हिसार. शहर थाना पुलिस ने मंगलवार को दो वाहनों में सवार सात लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 65 किलो 200 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। शहर थाना के सब इंस्पेक्टर प्रकाश चंद टीम सहित मंगलवार को पड़ाव चौक के पास नाका लगाए खड़े थे।
वहां एक कार आई। पुलिस कर्मियों ने इस कार की तलाश लेकर उसमें से 65 किलो 200 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया और कार चालक काजलां गांव निवासी अनिल और सवार आदमपुर निवासी बंसी, शिवनगर निवासी पवन और तिलकनगर निवासी श्रवण को धर दबोचा।
ले जा रहे थे बाइक पर
मिलगेट चौकी इंचार्ज ईश्वर सिंह ने रायपुर रोड स्थित कैंची चौक के निकट से बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल को रुकवाकर उस पर सवार सिरसा जिले के मोढी गांव निवासी नरसी और काजलां निवासी मुकेश को धर दबोचा तथा उनके कब्जे से 15 किलो चूरापोस्त बरामद किया। शहर थाना पुलिस ने उक्तजनों के खिलाफ मादक पदार्थ द्रव्य अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।