HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

‘मामचंद प्रकरण की सीबीआई जांच होगी’

कुरूक्षेत्र/राजधानी हरियाणा. मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा ने कहा है कि समझौता एक्सप्रैस में हुए बम विस्फोट और पिहोवा के मामचंद परिवार की सामूहिक मौत के मुददे पर राज्य सरकार फिर से सीबीआई को लिखेगी। यह जानकारी उन्होंने हरियाणा निवास में दी। इन मुददों की जांच को हरियाणा सरकार की ओर से पहले सीबीआई को लिखा गया था, लेकिन सीबीआई ने अभी अपनी जांच शुरू नहीं की है।

इधर, मामचंद परिवार के सदस्य व स्थानीय व्यापारियों का एक शिष्टमंडल हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष व कानफैड चेयरमैन बजरंगदास की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मिला। शिष्टमंडल ने मामचंद परिवार के सदस्यों की मौत के मामले की जल्द जांच करवाने व पीड़ित परिवार की देनदारी को भी माफ करने की मांग की। हुड्डा ने उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस मौके पर मामचंद की माता अंगूरी देवी व भाई श्यामलाल, पिहोवा अनाज मंडी के प्रधान अजय बंसल, राइस मिल एसो. के प्रधान जनकराज सिंगला, हरियाण देसी घी एसो. के प्रधान उमेश अग्रवाल व व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता अरूण गर्ग भी मौजूद थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: