HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

आईजी पर दुष्कर्म का आरोप, शिकायत डीजीपी दरबार में

अम्बाला सिटी. आईजी विजिलेंस पर यमुनानगर की एक लड़की ने उसके साथ दुष्कर्म करने की शिकायत डीजीपी दरबार में सौंपी। डीजीपी ने मामले की गहन जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का चयन किया है। इसमें आईजी आरसी मिश्रा, एसपी चारूबाली व डीएसपी राजेश दुग्गल शामिल हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पंचकूला में डीजीपी रंजीव दलाल द्वारा आयोजित खुले दरबार में यमुनानगर की एक लड़की ने आईजी विजिलेंस के खिलाफ शिकायत सौंपी थी। जिसमें पीड़ित लड़की ने कहा था कि इस समय विजिलेंस ब्यूरो में आईजी के पद पर कार्यरत एमएस अहलावत ने वर्ष 2002 में उसके साथ दुष्कर्म किया था। उस समय अहलावत यमुनानगर के एसपी थे।

शिकायत के अनुसार उस समय उसने अहलावत को सबक सिखाने के लिए भागदौड़ भी की थी, लेकिन मामला उनकी पहुंच से जुड़ा होने के कारण कोई हल न निकल पाया। इस बीच उसने बहुत से अधिकारियों के सामने अपना दुखड़ा रोया, लेकिन कोई भी अहलावत के खिलाफ पहला कदम न उठा पाया। यही नहीं किसी के सामने मुंह न खोलने की बात कहकर उसे धमकाया भी गया।

लिहाजा ऐसे में उसने खुले दरबार में अपनी शिकायत सौंपने का फैसला लिया। पीड़िता ने शिकायत में यह भी कहा है कि उसके मामले की जल्द सुनवाई की जाए और उसे इंसाफ दिलाया जाए।

ऐसा कभी नहीं हुआ: अहलावत
विजीलेंस आईजी एम अहलावत ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया। लड़की किस दबाव में आकर उन पर ऐसा आरोप लगा रही है, यह बात वह भी नहीं जानते।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: