News
International International न्यूयार्क. एक चीनी व्यापारी ने नीलामी में करीब बीस लाख डालर (आठ करोड़ रुपए) में अमेरिकी निवेश मुगल वारेन बफेट के साथ दोपहर का खाना खाने की बोली जीती है। न्यूयार्क के स्मिथ एंड वॉलेनस्काय स्टीकहाउस में आयोजित होने वाले इस लंच से मिलने वाली राशि एक स्वयंसेवी संस्था को दी जाएगी जो गरीबी और बेघर लोगों के लिए काम करती है।
ज्हाओ दान्यांग ने इ-बे बेवसाइट पर हो रही इस नीलामी में सबसे ज्यादा बोली लगाई। बफेट सन् 2000 से हर भोजन के न्यौते के माध्यम से 40 लाख डॉलर का दान देते हैं। बफेट की कोशिश अब अपना रंग दिखाने लगी है क्योंकि इस साल की बोली पिछले साल की बोली के तीन गुना से भी ज्यादा है। पिछले साल मोहनीश पब्राइ ने इसी के लिए छह लाख 50 हजार डालर अदा किए थे।
ओमाहा के संत
ओमाहा के संत के नाम से जाने जाने वाले और निवेश के क्षेत्र में अपनी तीव्र दृष्टि और निवेश की बेहतरीन संभावनाएं तलाश करने के लिए मशहूर बफेट दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं।
उनकी कंपनी बर्कशायर हैथवे की वार्षिक बैठक में शामल होने के लिए निवेशक हजारों मील का सफर तय करके आते हैं जहां बफेट अपनी निवेश का दर्शन और बाजार के तौरतरीके के बारे में बताते हैं। बफेट ने अभी पिछले दिनों अमरीका के बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों मार्स और रिगले के विलय में प्रमुख भूमिका निभाई थी।
वारेन बफेट
2000 से हर वर्ष साथ में भोजन के न्यौते के माध्यम से 40 लाख डॉलर का दान देते हैं।