HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

शादी को बेकरार सैफ

मुंबई.kareena सैफ अली खान करीना कपूर के प्यार में पूरी तरह दीवाने हो चुके हैं। उनका बस चले तो वह इसी क्षण करीना से शादी कर लें, लेकिन करीना को इस वक्त अपने कैरियर की चिंता सता रही है।

सैफ करीना से किसी भी वक्त शादी करने को तैयार हैं, लेकिन करीना इतनी जल्दी शादी नहीं करना चाहतीं। पहले वह अपने कैरियर पर ध्यान देना चाहती हैं। सैफ इस समय लंदन में अपनी पहली घरेलू फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

सैफ और करीना के तीन-चार साल बाद शादी करने संबंधी खबर के बारे में बात करने पर उन्होंने बताया,‘करीना और मेरी शादी के बारे में मीडिया को काफी चिंता है। शादी के लिए हमने कोई समय सीमा तय नहीं की है। करीना से मैं कभी भी शादी कर सकता हूं और यह खुशखबरी मीडिया को जल्द ही मिल भी जाएगी। अगर वह लंदन से आ जाए तो करीना से आज भी शादी कर सकता हूं।’

क्या आपकी शादी से आपके घरवाले खुश होंगे? पूछने पर सैफ ने कहा,‘मैं करीना और मेरे बच्चे एक बड़े परिवार की तरह रहने वाले नहीं हैं। हालांकि करीना और मेरे बच्चों में अच्छी दोस्ती है और वे करीना को चाहते भी हैं। मेरे जीवन में आने वाले परिवर्तन से परिवार के सभी सदस्य खुश हैं।’

करीना के साथ हर जगह जाने के बारे में पूछने पर सैफ ने बताया,‘मैं हमेशा करीना के साथ रहना चाहता हूं। इसकी वजह मुझे पता नहीं, लेकिन मैं हर पल उसे अपने सामने देखना चाहता हूं।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: