bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

पाक की जीत में यूनुस खान चमके

कराची.एशिया कप में आज खेले गए मैच में पाकिस्तान ने युनूस खान के शानदार शतक123* और मिसबाह उल हक 70* रन की मदद से भारत को आठ विकेट से हरा दिया है। पाक को जीतने के लिए 309 रन बनाने थे जो उसने2 विकट खोकर बना लिए । भारत भले ही इस मैच में हार गया हो लेकिन अगर वह कल श्रीलंका को हरा देता है तो वह आराम से एशिया कप के फाइनल में पहुंच जायेगा।

सलमान बट्ट 36 रन और मोहम्मद यूसुफ 20 रन बनाकर आउट हो गए । शानदार बल्लेबाजी कर रहे जमशेद 53 रन बनाकर रिटायर्ड हट हो गए है।

इससे पहले धोनी (७६) ने कप्तानी की जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए युवा रोहित शर्मा (५८) के सहयोग से भारत को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर फोर दौर के एक महत्वपूर्ण मैच में सात विकेट पर 308 रन के मजबूत स्कोर पर पहुंचा दिया।

धोनी ने भारत के चार विकेट 19 वें ओवर तक 129 के स्कोर पर गिर जाने के बाद रोहित के साथ पांचवें विकेट के लिए 112 रन की बहुमूल्य साझेदारी की। धोनी ने 96गेंदों पर 76 रन की अपनी पारी में सिर्फ चार चौके लगाए। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने भारत की पारी को संभालने और फिर उसे मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में कितना महत्वपूर्ण योगदान दिया। युवराज सिंह रोहित ने भी सही समय पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अपने कप्तान को अच्छा सहयोग दिया। रोहित ने ७१ गेंदों पर ५८ रन की अपनी पारी में चार चौके लगाए।

टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत को गौतम गंभीर (35) और वीरेन्द्र सहवाग (49) ने पहले विकेट के लिए 10.3 ओवर में 88 रन जोड़कर ताबड़तोड़ शुरुआत दी। लेकिन इसके बाद भारत ने तीन रन के अंतराल में तीन विकेट गवाएं। गंभीर और सहवाग के आउट होने के बाद टूर्नामेंट में जबर्दस्त फार्म में खेल रहे सुरेश रैना मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए।

उप कप्तान युवराज 37 रन बनाकर टीम के 129 के स्कोर पर आउट हुए। उस समय भारत की स्थिति काफी नाजुक नजर आ रही थी। लेकिन धोनी और रोहित ने इसके बाद एक मजबूत साझेदारी की जबकि निचले क्रम में इरफान पठान ने मात्र 25 गेंदों पर चार चौकों की मदद से नाबाद 38 रन की अपनी ताबडतोड पारी से भारत को पचास ओवर में तीन सौ के पार पहुंचा दिया।

कप्तान धोनी ने टास जीतकर इसी इरादे से पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया कि एक बड़ा स्कोर खड़ा कर पाकिस्तानी टीम को दबाव में ला दिया जाए। शुरूआत में गंभीर ने सहवाग के मुकाबले ज्यादा तेजी दिखाई। लेकिन पिछले मैच में विश्राम दिए गए सहवाग ने जब एक बार तेजी पकडी तो उन्होंने फिर गौतम गंभीर को पीछे छोड़ दिया। भारत के पचास रन छह ओवर में पूरे हो गए। दस ओवर तक भारत की रनगति प्रति ओवर आठ से ज्यादा चल रही थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: