Sports
Other Sports Other Sports अमेरिका.
तैराक ऐरोन पियर्सल और नताली कफलिन ने ओलिंपिक ट्रायल स्पर्धा के दौरान मंगलवार को 100 मीटर बैकस्ट्रोक तैराकी में क्रमश: पुरुषों और महिलाओं का नया विश्व रिकार्ड बना दिया। सबसे पहले कफलिन ने 58.97 सेकंड में 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा पूरी करके एक दिन पहले बनाये गए अपने ही रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया।
इसके साथ ही वह ५९ सेकंड से कम समय में यह स्पर्धा जीतने वाली पहली महिला खिलाडी बन र्गई हैं। कफलिन ने सोमवार को 59.03 सेकंड में यह दूरी तय करके उसी दिन हैली मैकग्रेगरी द्वारा बनाए गये रिकार्ड को तरणताल में डूबोया था। लेकिन मंगलवार को मैकग्रेगरी फाइनल में तीसरे स्थान पर रहीं और पेई¨चग ओलिंपिक का टिकट पाने से चूक र्गई। इस स्पर्धा में शीर्ष दो स्थानों पर रहने वाली तैराकों को ही ओलिंपिक में प्रवेश मिलना था।
उधर पुरुष वर्ग में पियर्सल ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच 52.89 सेकंड के रिकार्ड समय के साथ जीत ली। इसके साथ ही उन्होंने ५२.९८ सेकंड के अपने ही रिकार्ड में सुधार कर दिया। अगस्त में होने वाले पेई¨चग ओलिंपिक खेलों के लिए अमेरिकी तैराकी टीम का चयन करने के लिए चल रही इस स्पर्धा के दौरान बहुत ही कडा मुकाबला हो रहा है। स्पर्धा के पहले तीन दिनों में ही छह विश्व रिकार्ड पानी में डूब चुके हैं।