HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

धर्म बिना सुख-समृद्धि नहीं मिलती: आसाराम बापू

भोपाल. जिस देश में धर्म होता है, वही देश सुख शांति और समृद्धि से भरा होता है। यह बात संत आसाराम बापू ने अपने प्रवचनों में बुधवार को कही। बापू ने श्रृद्धालुओं को गुरुपूर्णिमा का महत्व भी बताया। सैकड़ों भक्तों को मंत्रोच्चार से दीक्षा दी गई।

राजधानी के गांधी नगर स्थित आसाराम बापू आश्रम में बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं ने दूसरे दिन भी ज्ञान रस का पान किया। इस अवसर पर बापू ने कहा की शरीर स्वस्थ, मन प्रसन्न, जीवन में बुद्धि का प्रकाश करने वाली गुरु पूर्णिमा है।

उन्होंने कहा की इस दुनिया में गुरु पूनम का महत्व अन्य सभी पूनमों से ज्यादा है। पापों को नष्ट करने के लिए नारायण-नारायण का जाप करना चाहिए। इस जाप को करने से मनुष्य शरीर की सारी बीमारियां खत्म हो जाती है। संत जी ने कहा कि आत्म विद्या से व्यक्ति खुशहाल रहता है और उसके जीवन में कभी भी कष्ट नहीं होता और वह हर परिस्थितियों निपट सकता है।

श्राइन बोर्ड विवाद पर बोले बापू: मीडिया से बात करते हुए बापू ने कहा कि श्राइन बोर्ड का विवाद जल्द से जल्द खत्म होना चाहिए। विवाद बढ़ा तो हज यात्रियों को भी इससे काफी दिक्कतें आएंगी।

आपका आशीर्वाद मिलता रहे: चौहान- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आश्रम में अपने आपको छोटा बापू बताते हुए अपने प्रवचनों के दौरान बापू से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि मेरी आपसे एक ही प्रार्थना है कि आपका आशीर्वाद सदा मुझे मिलता रहे, ताकि मैं इस प्रदेश की जनता की सेवा कर सकूं।

श्री चौहान ने कहा की हमें सही राह पर चलाने वाले हमारे गुरु हैं, उन्होंने कहा इस दुनिया में गुरु से बढ़ कर कोई नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो आप से मांगा है वह मिला है और आपके आशीर्वाद से आगे बढ़ता जा रहा हूं। उन्होंने कहा की मेरी इच्छा है कि हर गरीब के होठों पर खुशी हो और हमारा प्रदेश समृद्ध, विकसित बने और आपके आशीर्वाद से पूरा देश नई ऊचाइंयों को छुए।

भक्तों और फौजियों को दिए टिप्स
बापू ने अपने प्रवचनों में फौजियों को स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा की स्वस्थ रहने के लिए पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं। पानी पीने से पेट की सभी बीमारियां खत्म होती है।
सुबह सुबह हरी ओम का जाप करें
नाड़ियों का बल बढ़ाने के लिए ओम का जाप करें।
लंबी सांस लेकर कंठ से ओम का जाप करे चिड़चिड़ा पन खत्म होगा, मन प्रसन्न रहेगा।

बापू ने भक्तों को कराई प्रार्थना
आसाराम बापू ने कई कष्टों से मुक्ति दिलाने के लिए श्रद्धालुओं को हे प्रभु आनंद दाता, ज्ञान हमको दीजिए प्रार्थना करवाई। बापू ने अपने प्रवचनों में प्रार्थना का जिक्र करते हुए कहा कि जो मनुष्य इस प्रार्थना का रसपान करता है, उसका मन पवित्र होता है साथ ही उसे सात पीढ़ीयों का पुण्य मिलता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: