HomeNewsNational National

भाषण की रिकार्डिग

नई दिल्लीअगर आप भी दुनिया के उन लाखों लोगों में हैं, जो यह सोचते हैं कि उन्होंने महात्मा गांधी का अंग्रेजी में भाषण सुना है, तो आपने रिचर्ड एटनबरो की 1982 में बनी फिल्म ‘गांधी’ के अभिनेता बेन किंगस्ले की आवाज सुनी होगी। दरअसल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अंग्रेजी में केवल दो ही भाषण रिकॉर्ड हुए हैं। इनमें से एक, दो अप्रैल 1947 को रिकॉर्ड किया गया भाषण अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी निवासी जॉन कॉसग्रोव के पास सुरक्षित है।

समाचार पत्र ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ के अनुसार, गांधीजी का यह भाषण गुम हो गया था, लेकिन हाल में इंटरनेट पर इस भाषण के कुछ अंशों को सुने जाने के बाद की गई खोजबीन में इसके मूल स्रोत की जानकारी मिली है। इटली की एक सेलफोन कंपनी ने अपने विज्ञापन में भाषण के कुछ अंशों को जारी किया था, जो इंटरनेट पर भी उपलब्ध हैं।

कॉसग्रोव ने इस भाषण को पिछले 60 साल से सहेजकर रखा है। उन्हें 78-आरपीएम वाली यह रिकर्ॉ्िडग अल्फ्रेड वॉग नामक पत्रकार से मिली थी, जो दो अप्रैल 1947 को नई दिल्ली में गांधीजी के भाषण की रिकर्ा्िडग करने खुद मौजूद थे। दिलचस्प बात यह है कि कॉसग्रोव को इस रिकर्ॉ्िडग की अहमियत पता नहीं थी।

उनकी हालिया भारत यात्रा के दौरान महात्मा गांधी के पौत्र राजमोहन गांधी ने उन्हें इसके ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी थी। वॉशिंगटन डीसी के निवासी कॉसग्रोव के पास मौजूद रिकर्ॉ्िडग में गांधीजी की आवाज के साथ वॉग की कमेंट्री भी शामिल है।

अहिंसा का संदेश

इस दुर्लभ रिकर्ॉ्िडग में गांधीजी ने दुनिया को अहिंसा का संदेश दिया है। भाषण में सांप्रदायिक वैमनस्य और छुआछूत को दूर करने पर भी जोर दिया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: