News
International International येरुशलम.
एक फलस्तीनी हमलावर ने यहां एक भीड़भरी सड़क पर दो सार्वजनिक बसों और कई कारों पर बुलडोजर चढ़ाकर चार लोगों की जान ले ली। घटना में 45 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से सात की हालत गंभीर है। पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है।
उसने इसे आतंकी घटना बताया है। इस घटना से शहर के मुख्य भाग में भारी विनाश होने के साथ अफरातफरी मच गई। शहर में आपात स्थिति घोषित की गई है। एक गुमनाम से आतंकी गुट ने हमले की जिम्मेदारी ली है।