News
International International इस्लामाबाद.सत्तारूढ़ पीपीपी के चेअरमैन आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद की प्रयोगशाला बन गया है। इसके साथ उन्होंने पश्चिमी देशों पर अपने संकुचित राजनीतिक फायदों के लिए पाकिस्तान के इस्तेमाल का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों ने अपने फायदे के लिए पाकिस्तान की जनता के बजाय सेना पर ज्यादा पैसा खर्च किया। जरदारी ने पाकिस्तान के ताजा हालातों के लिए अंतरराष्ट्रीय राजनीति की नाकामी को जिम्मेदार ठहराया है।
एथेंस (ग्रीस) में सोशलिस्ट इंटरनेशनल कांग्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने साफ किया कि जो मदरसे राष्ट्रीय पाठ्यक्रम से मेल नहीं खाएंगे उनको बंद कर दिया जाएगा।
जरदारी ने इलाके से आतंकवाद के खात्मे के लिए आर्थिक स्थिति को पुख्ता करने में अंतरराष्ट्रीय योगदान का आह्वान किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान को आज भी दुनिया भर में मौजूद 1.3 अरब मुस्लिमों के लिए आदर्श के तौर पर विकसित किया जा सकता है।
बकौल जरदारी ये हुआ पाकिस्तान के साथ
>> औपनिवेशिक काल में शोषण
>> शीतयुद्ध की साजिश का हथियार
>> सोवियत संघ के खिलाफ अफगान युद्ध में लिया काम में
>> अफगान युद्ध जीता तो पाक और अफगानिस्तान को आतंकवाद और कट्टरपंथियों के भरोसे छोड़ दिया गया
>> दुनिया में आतंकवाद ने सबसे ज्यादा बलि ली पाक में