जोधपुर.
जोधपुर से 17 जून को 45 यात्री एक बस में अमरनाथ यात्रा पर गए थे। दर्शन के बाद लौटते वक्त 29 जून की शाम श्रीनगर के पास कंगनबाड़ी में बस को हथियारधारी लोगों ने घेर लिया। बस पर भारी पथराव किया गया। कई लोग घायल हो गए, कुछ ने सीटों के नीचे छिपकर जान बचाई।
बस का ड्राइवर बशीर खान भी बुरी तरह घायल हो गया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और भीड़ को चीरते हुए वहां से बस को किसी तरह निकाला। इतने में सेना की गाड़ियां आ गई और सैनिकों ने बस को जम्मू तक पहुंचाया।
हमले और मारपीट के शिकार ये यात्री गुरुवार रात जैसे ही जोधपुर पहुंचे, रिश्तेदारों से लिपटकर रो पड़े। पथराव में बस के कांच टूट गए।