bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

..शायद अब समाधान हो!

इंदौर. अपनी संपत्ति का टैक्स नियमित और एडवांस भरने वालों को नगर निगम की ही कार्यप्रणाली से परेशानी उठाना पड़ रही है। इतना ही नहीं कई बार निगम के चक्कर लगाने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

बुधवार को ये सभी लोग निगम द्वारा पालिका प्लाजा स्थित जोन कार्यालय क्रमांक-12 में आयोजित अहिल्या समाधान शिविर में पहुंचे और समस्या बताई। हालांकि ये इतने परेशान हो चुके हैं कि उन्हें अभी भी विश्वास नहीं कि हमारी समस्या का समाधान होगा। सुबह साढ़े 9 बजे शुरू हुआ शिविर दोपहर ढाई बजे तक चला।

मौके पर महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा, और निगमायुक्त नीरज मंडलोई पूरे समय मौजूद रहे और लोगों की समस्याएं सुनी। महापौर ने बताया ढाई सौ से अधिक शिकायतें बिल की गलतियों की मिली हैं। इसके अलावा डेढ़ करोड़ के विकास कार्यो के प्रस्ताव भी मिले हैं। इसमें 65 लाख जनता देगी, बाकी निगम देगा। उन्होंने बताया लोगों की दो से तीन साल पुरानी समस्याएं थीं, जिन्हें सुना गया है।

रहवासियों के अलावा अन्य संस्थाओं ने भी जनसहयोग में रुचि दिखाई है। अहिल्याश्रम स्कूल ने 2 लाख रुपए देने को कहा है। ऐसे प्रस्तावों से पार्षदों का काम भी आसान होगा।

इस अवसर पर शिक्षा समिति प्रभारी शंकर यादव, राजस्व समिति प्रभारी सपना निरंजनसिंह चौहान, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी अनिल बिंदल, वार्ड पार्षद मदनसिंह यादव, दुर्गा कौल, अपर आयुक्त अवधेश शर्मा, उपायुक्त लता अग्रवाल, अशोक बैजल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: