bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

बरसे नहीं, गुबार दिखाते रहे बदरा..

इंदौर. cloud
ब्रेक
दो दिन से शहर में नहीं हुई बरसात, अब तक 118 मिमी पानी बरसा है, जबकि गत वर्ष इस अवधि में 186.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। गत वर्ष 2 जुलाई को भी 89.7 (तीन इंच से ज्यादा) पानी बरसा था।

उत्तर-पूर्व में है
फिलहाल चक्रवाती हवाओं का घेरा उत्तर-पूर्वी मप्र यानी रीवा व सागर संभाग में बना हुआ है। इसके अलावा गुजरात व उससे लगे हिस्सों में चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है।

मिजाज
बुधवार को मौसम के मिजाज बदलते रहे। आसमान में दिनभर घने-काले बादलों ने डेरा जमाए रखा। इस वजह से दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री गिरकर 29.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

संभावना
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में इंदौर व उज्जैन संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। हालांकि झमाझम बारिश के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: